:
Breaking News

बल्लोचक में गोली की गूंज, दो गुटों की भिड़ंत के बाद बदमाश गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लोचक गांव में दो गुटों के युवकों के बीच हुए विवाद ने उस वक्त सनसनी फैला दी, जब एक बदमाश युवक ने अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

हालांकि फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए खदेड़कर पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उसे काबू में करने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हथियार के साथ हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पकड़े गए युवक की पहचान कृष्णा सिंह, निवासी बल्लोचक मोहल्ला, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव और भय का माहौल बना रहा।

इस मामले में एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि फायरिंग की जड़ एक पुराना विवाद है। कृष्णा सिंह के एक दोस्त और जिस युवक के घर पर गोली चलाई गई, उसके बीच पांड़ गांव में पहले मारपीट की घटना हुई थी। हालांकि उस समय किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उसी विवाद को लेकर बाद में यह गोलीबारी की घटना सामने आई।

एसडीपीओ के अनुसार, आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है और उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *