:
Breaking News

मगरदही घाट से लापता युवक का शव तीन दिन बाद बूढ़ी गंडक से बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर। शहर के मगरदही घाट पुल से बूढ़ी गंडक नदी में कूदने वाले युवक का शव आखिरकार तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया। युवक का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदिवा इलाके में नदी से मिला, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान रसलपुर निवासी स्वर्गीय कपालेश्वर सिंह के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद से ही युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया जा सका।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सुजीत कुमार ने 10 दिसंबर को मगरदही घाट पुल से नदी में छलांग लगाई थी। शव की बरामदगी के बाद मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *