:
Breaking News

विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में समन्वय बैठक, 12 से 14 जनवरी तक होगा आयोजन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर:आगामी 12 से 14 जनवरी तक प्रस्तावित विद्यापति राजकीय महोत्सव के सफल, भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में एक अहम समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार ने की। इसमें प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी तथा मंदिर समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के दौरान महोत्सव की तिथि और स्थल की पुष्टि के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।

कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने महोत्सव के दौरान प्रस्तावित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जानकारी दी, वहीं मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने आयोजन से जुड़ी आवश्यकताओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि महोत्सव को भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार ने कहा कि विद्यापति महोत्सव मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और साहित्यिक परंपरा का प्रतीक है, इसलिए इसका आयोजन पूरी गरिमा और अनुशासन के साथ होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल बनाकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *