:
Breaking News

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की घोषणाओं के क्रियान्वयन पर जोर, समाहरणालय में हुई समीक्षा बैठक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर, 16 दिसंबर 2025

समस्तीपुर:माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार ने की।

बैठक में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई सभी घोषणाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई और उनके शीघ्र, प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर समाहर्ता ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़ी घोषणाओं के कार्यान्वयन में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, नियमित प्रगति समीक्षा करने तथा कार्यों की अद्यतन स्थिति से प्रशासन को अवगत कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करे, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *