:
Breaking News

धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी के निर्देश, किसानों के भुगतान पर विशेष जोर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर, 16 दिसंबर 2025

जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रगति और व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार ने की। बैठक का उद्देश्य धान अधिप्राप्ति कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारु रूप से पूरा कर किसानों को त्वरित लाभ सुनिश्चित करना था।

समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान बिना किसी अनावश्यक देरी के किया जाए। उन्होंने कहा कि भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।

बैठक में अधिप्राप्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली, धान की खरीद, उठाव, भंडारण व्यवस्था तथा भुगतान की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जहां कहीं भी कमियां पाई गईं, वहां त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को नियमित रूप से अधिप्राप्ति केंद्रों की निगरानी करने और समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी-सह-वरीय उपसमाहर्ता अधिप्राप्ति श्री विष्णु देव मंडल, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सुमित सौरभ, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम सहित सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *