Breaking News
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
कुशेश्वरस्थान:ग्यासपुर बेर चौक सहित प्रखंड के विभिन्न इलाके में बिना मानक के कई नर्सिंग होम है संचालित
- Repoter 11
- 03 Mar, 2025
बेर चौक/कुशेश्वरस्थान/ग्यासपुर बेर चौक सहित प्रखंड के विभिन्न इलाके में बिना मानक के कई नर्सिंग होम संचालित है। जहां मरीजों को इलाज के नाम पर आर्थिक, मानसिक शोषण किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराने के बाद भी स्थिति में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हो पाया है। जिस कारण स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। इन नर्सिंग होम के बोर्ड पर बड़े-बड़े डिग्रीधारी डॉक्टर का नाम अंकित रहता है। लेकिन उक्त नर्सिंग होम में कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होते हैं। बिना विशेषज्ञ चिकित्सक के ही हार्निया, हाइड्रोसील, बच्चेदानी का ऑपरेशन के साथ महिलाओं की डिलेवरी आदि का कार्य कर रहे हैं। इस परिस्थिति में कई मरीज असमय ही काल के गाल में समा जाते हैं। इस कार्य के लिए नर्सिंग होम के संचालक दलाल को रखे हुए है,उन्हें भी मरीज के आने पर मोटा कमीशन मिलता है।नर्सिंग होम का संचालन विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में धड़ल्ले से संचालित हो रहा है इस अवैध कारोबार को ना कोई रोकने वाला है।लिहाजा लापरवाही की वजह से ऐसे नर्सिंग होम में आए दिन जच्चा-बच्चा की मौत होती रहती है स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो आशा कार्यकर्ता की सांठगांठ व कमीशन के बलबूते या अवैध नर्सिंग होम संचालन का धंधा फल-फूल रहा है और फर्जी नर्सिंग होम संचालकों के हौसले बुलंद है।नर्सिंग होम के संचालक मरीजों और उनके परिजनों के साथ मनमानी करते हैं जिले भर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक कार्रवाई किसी संचालक पर नहीं हुई है स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जो क्लिनिक और नर्सिंग होम नियमों और शर्तों की पूर्ति नहीं करते हैं निरीक्षण के दौरान संबंधित टीम सख्त रुख अख्तियार तो करती है लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए बाद में पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







