Breaking News
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार में कोहरे का डेरा, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
- Reporter 12
- 21 Dec, 2025
हालांकि अभी शीत दिवस का एलान नहीं, 23 दिसंबर से मिल सकती है राहत
बिहार के ज्यादातर जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की दिनचर्या बिगाड़ रहा है। पछुआ हवाओं के असर से सुबह के वक्त दृश्यता बेहद कम हो जा रही है, जिसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ रहा है। हालात भले ही शीत दिवस जैसे लग रहे हों, लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाने के कारण मौसम विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
मौसम विभाग का संकेत है कि 23 दिसंबर के बाद प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे ठंड के असर में कुछ कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल रविवार और सोमवार को सुबह के समय अधिकतर जिलों में घना से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे कोहरा कम होने की संभावना है।
रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का असर ज्यादा रह सकता है। वहीं अन्य जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा लोगों को परेशान करता रहेगा।
मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों के कुछ इलाकों में एक-दो स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है। हालांकि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान और अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
शनिवार को प्रदेश के 17 जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया, जबकि बाकी इलाकों में मध्यम कोहरे का असर रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस सबौर और डेहरी में रिकॉर्ड किया गया।
पटना का हाल
राजधानी पटना में रविवार की सुबह भी कोहरे की चादर तनी रहेगी, जिससे ठंड का असर बना रहेगा। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और लगातार चौथे दिन भी धूप के दर्शन मुश्किल हो सकते हैं। शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कुल मिलाकर, फिलहाल बिहार में ठंड और कोहरे का डबल असर जारी है और लोगों को अभी कुछ दिन और सावधानी बरतने की जरूरत है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







