Breaking News
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
नीलाम पत्रवाद के लंबित मामलों पर सख्त हुए जिलाधिकारी
- Reporter 12
- 22 Dec, 2025
अमर नारायण प्रसाद
राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने के लिए दिए कई अहम निर्देश
लखीसराय।जिले में नीलाम पत्रवाद से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं राजस्व वसूली की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नीलाम पत्रवाद से संबंधित सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन हो सके। इसी क्रम में बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए 24 दिसंबर 2025 को अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक सभी थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में थाना स्तर पर लंबित मामलों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना-वार लंबित तामिला प्रतिवेदन एवं वारंट प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी और जिन मामलों में अनावश्यक विलंब पाया जाएगा, उसकी जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तय की जाएगी। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले चौकीदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नीलाम पत्रवाद की नियमित निगरानी के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सप्ताह अपराह्न 3 बजे से संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा मामलों की सुनवाई की जाएगी। इससे न केवल मामलों के त्वरित निष्पादन में मदद मिलेगी, बल्कि बकायेदारों पर आवश्यक प्रशासनिक दबाव भी बनेगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि जिले के 10 बड़े बकायेदारों की सूची फोटो सहित संबंधित अंचल कार्यालयों एवं थानों में प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही सबसे पुराने लंबित मामलों में संबंधित बकायेदारों के विरुद्ध फोटो सहित प्रचार-प्रसार कर नियमानुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी, ताकि राजस्व वसूली में तेजी लाई जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी, नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि नीलाम पत्रवाद से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखें और इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्राची कुमारी सहित संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







