Breaking News
क्रिसमस–न्यू ईयर के जश्न में डूबा पटना, चर्चों से लेकर इको पार्क तक रौनक और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2026 में ऐपल का मेगा प्लान: 50वें साल में आएंगे 20+ नए प्रोडक्ट, फोल्डेबल iPhone से Apple Glasses तक
स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पटना में राजकीय और राजनीतिक कार्यक्रम, नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
- Reporter 12
- 25 Dec, 2025
पटना। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज पूरे देश में उन्हें याद किया गया। पटना में पाटलिपुत्रा पार्क में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्रा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
समारोह में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री और कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और मार्गदर्शन आज भी सभी के लिए प्रेरणा हैं और उनके आदर्शों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि अटल जी का बिहार से विशेष लगाव था और उन्होंने हमेशा बिहार के लोगों के लिए काम किया। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अटल जी ने आत्मनिर्भर बिहार और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को देखा और इसे साकार किया। उनके प्रयासों ने भारत को शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में योगदान दिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







