Breaking News
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
दरभंगा में 14 जनवरी को Paytm Services Pvt. Ltd. का जॉब कैम्प
- Reporter 12
- 13 Jan, 2026
दरभंगा, 13 जनवरी 2026: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के निर्देशन में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र, दरभंगा के माध्यम से 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को लहेरियासराय स्थित संयुक्त श्रम भवन (आई.टी.आई. के पास) में Paytm Services Pvt. Ltd. द्वारा जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। इस जॉब कैम्प में Field Sales Executive और Senior Field Sales Executive के कुल 25 पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इस भर्ती में 12वीं पास, ग्रैजुएट और ITI उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 16,666 से 21,000 रुपए वेतन के साथ-साथ इनसेन्टिव, ESI, PF और बीमा जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को दरभंगा टाउन में रोजगार प्रदान किया जाएगा। कैम्प में भाग लेने के लिए उम्मीदवार अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य प्रमाण पत्रों की छाया प्रति साथ लाएँ। जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णत: निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण नियोजनालय में भी कराया जा सकता है, जो कैम्प में भाग लेने के लिए अनिवार्य है। आयोजक सभी इच्छुक उम्मीदवारों से अपील करते हैं कि वे अधिकतम संख्या में इस जॉब कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएँ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







