Breaking News
भागलपुर में शराबबंदी पर बड़ा सवाल: उत्पाद विभाग की गाड़ी से शराब बरामद, चालक नशे में हंगामा करता रहा
Bihar Airport Expansion: Survey to Be Conducted in 4 Districts, AAI Team from Delhi to Inspect Sites
बिहार के सरकारी स्कूलों में सख्त निगरानी लागू, अधिकारियों को रोज 3 स्कूलों का निरीक्षण करना अनिवार्य
पटना में RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में गरजे तेजस्वी यादव, केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला
शराबबंदी पर मांझी का बड़ा बयान, बोले- पाव भर शराब वालों पर सख्ती क्यों, बड़े तस्कर कैसे बच जाते हैं?
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश ने सीतामढ़ी को दी बड़ी सौगात, 554 करोड़ की 67 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
- Reporter 12
- 19 Jan, 2026
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान सोमवार को सीतामढ़ी जिले के बेलसंड में विकास का बड़ा अध्याय लिखा गया। मुख्यमंत्री ने यहां 554 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 67 महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर जिले की जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से संवाद कर योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। कार्यक्रम में 346 करोड़ रुपये की लागत वाली 41 नई योजनाओं की आधारशिला रखी गई, जबकि 208.12 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुकी 26 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा बेलसंड पहुंचे, जहां जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने 70.89 करोड़ रुपये की लागत से बने बेलसंड–मीनापुर पथ स्थित चंदौली घाट पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल एवं संपर्क पथ का लोकार्पण किया। इस पुल के चालू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। इसके बाद उन्होंने बागमती तटबंध का निरीक्षण किया और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री हितनारायण उच्च विद्यालय चंदौली भी पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित नक्षत्र वाटिका और आधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इसी परिसर से उन्होंने जिले की विभिन्न योजनाओं का समेकित रूप से शिलान्यास व उद्घाटन किया तथा अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी में चल रही बोधायन ऑनलाइन लाइव क्लासेस योजना की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी रिची पांडेय की पहल पर शुरू इस कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ शिक्षक माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत 321.93 करोड़ रुपये की 37 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। स्वास्थ्य विभाग की 6.30 करोड़ की एक योजना, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की 8.85 करोड़ की एक योजना, पुल निर्माण निगम की 7.85 करोड़ की एक योजना तथा एलएईओ पुपरी की 1.70 करोड़ की योजना भी शिलान्यास सूची में शामिल रही। उद्घाटन की गई योजनाओं में पुल निर्माण निगम की 80.44 करोड़ की दो परियोजनाएं, स्वास्थ्य विभाग की 2.55 करोड़ की पांच योजनाएं, एलएईओ पुपरी की 28.94 लाख की एक योजना, एलएईओ सीतामढ़ी की 9.30 करोड़ की तीन योजनाएं, पथ निर्माण विभाग की 89.32 करोड़ की दो योजनाएं, भवन निर्माण निगम की 4.69 करोड़ की एक योजना, ग्रामीण कार्य विभाग की 5.79 करोड़ की छह योजनाएं और पुलिस भवन निर्माण निगम की 16.19 करोड़ की छह योजनाएं प्रमुख रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार के हर जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आम लोगों तक विकास का सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने मुख्यमंत्री के इस दौरे को सीतामढ़ी के लिए ऐतिहासिक बताया। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में जिले को नई मजबूती मिलेगी तथा रोजगार के अवसर भी
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







