Breaking News
भागलपुर में शराबबंदी पर बड़ा सवाल: उत्पाद विभाग की गाड़ी से शराब बरामद, चालक नशे में हंगामा करता रहा
Bihar Airport Expansion: Survey to Be Conducted in 4 Districts, AAI Team from Delhi to Inspect Sites
बिहार के सरकारी स्कूलों में सख्त निगरानी लागू, अधिकारियों को रोज 3 स्कूलों का निरीक्षण करना अनिवार्य
पटना में RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में गरजे तेजस्वी यादव, केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला
शराबबंदी पर मांझी का बड़ा बयान, बोले- पाव भर शराब वालों पर सख्ती क्यों, बड़े तस्कर कैसे बच जाते हैं?
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार-झारखंड कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, एनएच-333ए बनेगा 190 किमी फोर लेन, 11 बड़े जंक्शन प्रस्तावित
- Reporter 12
- 19 Jan, 2026
शेखपुरा सहित बिहार के कई जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बरबीघा से पंजवारा तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-333ए को फोर लेन में बदलने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस परियोजना से बिहार और झारखंड के बीच आवागमन न केवल सुगम होगा, बल्कि व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई मजबूती मिलेगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा स्वीकृत इस योजना के तहत कुल 190 किलोमीटर लंबी सड़क को आधुनिक मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह सड़क बरबीघा, शेखपुरा, जमुई और बांका जिलों से गुजरते हुए झारखंड से सीधा संपर्क स्थापित करेगी। शहरी इलाकों में सड़क की चौड़ाई 25 मीटर और ग्रामीण खुले क्षेत्रों में 40 मीटर तक रखी जाएगी। भविष्य में यह हाईवे भागलपुर से हंसडीहा जाने वाले एनएच-131ई से भी जोड़ा जाएगा, जिससे पूर्वी बिहार का सड़क नेटवर्क और मजबूत हो जाएगा। परियोजना के तहत बरबीघा के श्रीकृष्ण चौक के पास से फोर लेन का कार्य शुरू होगा, जो जिला मुख्यालय होते हुए चेवाड़ा प्रखंड के सियानी मोड़ तक लगभग 33.8 किलोमीटर की लंबाई में विकसित किया जाएगा। इसके बाद यह मार्ग लखीसराय होते हुए जमुई जिले में प्रवेश करेगा और अंततः बांका के पंजवारा तक पहुंचेगा। भू-अर्जन विभाग ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क किनारे की भूमि का सर्वे पूरा कर लिया गया है और प्रभावित रैयतों को मुआवजा भुगतान के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शेखपुरा जिले में इस परियोजना का दायरा 33.08 किलोमीटर है, जिसमें कुल 35 मौजा शामिल हैं। 94.96 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से 82.72 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर ली गई है। सरकार द्वारा रैयतों को भुगतान के लिए 72 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता विपिन मंडल का कहना है कि यह सड़क अंग्रेजों के समय की बनी हुई थी, जिसे वर्षों से केवल मरम्मत के सहारे चलाया जा रहा था। अब इसे फोर लेन में बदलने से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। झारखंड जाने में समय की बचत होगी, ईंधन की खपत घटेगी और दोनों राज्यों के बीच व्यापार को नई गति मिलेगी। इस फोर लेन परियोजना के तहत कुल 11 प्रमुख जंक्शन बनाए जाएंगे, जिनमें चेवाड़ा, सिकंदरा, जमुई, मल्लेहपुर, गिद्धौर, झाझा, भैरोगंज, रजवारा, कटोरिया, ककबारा और बांका शामिल हैं। शेखपुरा में एक बाईपास का भी निर्माण प्रस्तावित है, जो श्री गौशाला के समीप से पथरैटा होते हुए लखीसराय मार्ग से जुड़ेगा। अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि औद्योगिक निवेश, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बरबीघा से पंजवारा तक का यह कॉरिडोर पूर्वी बिहार की आर्थिक तस्वीर बदलने वाला साबित हो सकता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







