:
Breaking News

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एंटी-लिकर अभियान में खानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता, चारपहिया वाहन से 283.68 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी-लिकर अभियान के तहत खानपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चारपहिया वाहन पर लदी कुल 283.68 लीटर विदेशी शराब बरामद की और मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पप्पू कुमार, पिता–सुरेश महतो, निवासी–सतमलपुर, थाना–वारिसनगर, जिला–समस्तीपुर के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर खानपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त करते हुए वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय शराब तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
खानपुर थाना पुलिस ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
समस्तीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी कीमत पर सख्ती बरती जाएगी और जिले को शराब-मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *