Breaking News
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
राबड़ी देवी पर बयान से विधानपरिषद में हंगामा, भाई वीरेंद्र ने सीएम से माफी की मांग
- Reporter 12
- 10 Feb, 2026
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राबड़ी देवी को लेकर दिए गए बयान पर बिहार विधानपरिषद में जबरदस्त हंगामा हुआ। राष्ट्रीय जनता दल समेत विपक्षी दलों ने कड़ा एतराज जताया और सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी और राजद एमएलसी सुनील सिंह के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री के बयान को निंदनीय बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को भाषा और आचरण की मर्यादा का पालन करना चाहिए। भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं और उनके आसपास के लोग भी उन्हें सही सलाह नहीं दे रहे।सदन से बाहर पत्रकारों से बातचीत में भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बयान के लिए दोनों सदनों में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह बयान किसी भी तरह से माफी के योग्य नहीं है।इसके साथ ही उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में लूट, बलात्कार और हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। नीट छात्रा मौत मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मामले में लीपापोती कर रही है।भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार सुशासन का दावा करती है, लेकिन बिहार की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। आखिर सुशासन कहां है, यह सवाल आज हर नागरिक के मन में है। इस मौके पर पूर्व मंत्री आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत सहित कई राजद नेता मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







