Breaking News
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
घूस लेते रंगे हाथ धराया पंचायत तकनीकी सहायक: निगरानी की कार्रवाई से कलुआही प्रखंड में मचा हड़कंप
- Reporter 12
- 12 Feb, 2026
मधुबनी: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की सख्त मुहिम के बीच गुरुवार को मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड में बड़ी कार्रवाई सामने आई। पंचायती राज विभाग में कार्यरत पंचायत तकनीकी सहायक हरि रंजन कुमार को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और दिनभर इस घटना की चर्चा होती रही। जानकारी के अनुसार, तकनीकी सहायक के खिलाफ पहले से ही घूस मांगने की शिकायत निगरानी विभाग को मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। पटना से पहुंची नौ सदस्यीय टीम ने डीएसपी मो. वसीम फिरोज के नेतृत्व में पूरी रणनीति तैयार की और जैसे ही आरोपी ने तय रकम के रूप में 12 हजार रुपये लिए, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। निगरानी डीएसपी ने बताया कि आरोपी द्वारा कार्य से संबंधित लाभ दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसके बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक हलकों में भी हलचल देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग की टीम हाल के समय में मधुबनी सहित विभिन्न जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है और भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती बरती जा रही है। इसके बावजूद समय-समय पर सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी के मामले सामने आने से व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे हैं। फिलहाल निगरानी विभाग पूरे प्रकरण की जांच में जुटा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







