Breaking News
भागलपुर में शराबबंदी पर बड़ा सवाल: उत्पाद विभाग की गाड़ी से शराब बरामद, चालक नशे में हंगामा करता रहा
Bihar Airport Expansion: Survey to Be Conducted in 4 Districts, AAI Team from Delhi to Inspect Sites
बिहार के सरकारी स्कूलों में सख्त निगरानी लागू, अधिकारियों को रोज 3 स्कूलों का निरीक्षण करना अनिवार्य
पटना में RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में गरजे तेजस्वी यादव, केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला
शराबबंदी पर मांझी का बड़ा बयान, बोले- पाव भर शराब वालों पर सख्ती क्यों, बड़े तस्कर कैसे बच जाते हैं?
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पटना में दीघा गोलंबर के पास 55 हजार वर्गफुट में विकसित हो रहा आधुनिक वेंडिंग जोन, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर वेंडरों को मिलेगा सुव्यवस्थित स्थान
- Reporter 12
- 13 Feb, 2026
पटना। राजधानी पटना के दीघा गोलंबर के पास 55 हजार वर्गफुट क्षेत्र में आधुनिक वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है, जिसमें फुट ओवरब्रिज, पार्किंग, शौचालय, लाइटिंग और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस जोन में जेपी गंगा पथ के वेंडरों को व्यवस्थित तरीके से शिफ्ट किया जाएगा। पटना नगर निगम ने शहर में करीब तीन दर्जन नए वेंडिंग जोन बनाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया है, ताकि वेंडरों को सुरक्षित स्थान मिले और वे सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले सकें। इस नई व्यवस्था के तहत पांच वेंडिंग जोन को अतिक्रमण मुक्त कर जमीन विकसित की जा रही है, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में जरूरत के अनुसार 32 नए वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं। दीघा गोलंबर के पास अटल पथ और रेलवे ब्रिज के बीच फिलहाल अवैध अतिक्रमण है, जिसे हटाकर जमीन को समतल किया जा रहा है और ब्यूटिफिकेशन किया जा रहा है। यहां वेंडरों को शिफ्ट करने के बाद फुट ओवरब्रिज, पार्किंग, शौचालय, पेयजल और आधुनिक लाइटिंग सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जेपी गंगा पथ पर सड़क किनारे अवैध दुकानें संचालित हो रही थीं, जिन्हें व्यवस्थित रूप से इस वेंडिंग जोन में स्थान दिया जाएगा। इससे न केवल सड़क पर जाम की समस्या कम होगी बल्कि शाम के समय बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा खटाल गली में भी वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है, ताकि दीघा में जगह न मिलने वाले वेंडरों को वहां स्थान मिल सके। पटना जंक्शन के आसपास के इलाके को भी विकसित किया जा रहा है, क्योंकि अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों की पहली नजर इसी इलाके पर पड़ती है। पुराने मल्टी लेवल पार्किंग के बगल में प्रेस गली को भी अतिक्रमण मुक्त कर वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि एमएलसीपी के बगल में जंक्शन क्षेत्र के वेंडरों को शिफ्ट किया जाएगा, जिससे सड़क पर जाम की समस्या समाप्त होगी। त्रिभुजाकार जमीन पर भी ब्यूटिफिकेशन कार्य जारी है, जहां हरियाली और आधुनिक सुविधाओं के बीच लोग समय बिता सकेंगे। पाटलिपुत्र अंचल के अंतर्गत खटाल गली को अतिक्रमण मुक्त कर 36 हजार वर्गफुट जमीन खाली कर दी गई है और इस क्षेत्र का नाम द स्क्वायर स्ट्रीट रखा गया है। यहां सीमेंट का पेवर ब्लॉक बिछाया गया है, बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं, दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और आधुनिक लाइटिंग से एरिया को सजाया गया है। काठपुल मंदिर और मदरसा गली के पास भी वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी है। इसके अलावा तीन सड़कों का कालीकरण कार्य भी जारी है। दीघा गोलंबर के वेंडिंग जोन में वेंडरों को दुकान लगाने की सुविधा दी जाएगी और शहर के अन्य वेंडिंग जोन में भी वेंडर अपनी सुविधा के अनुसार स्थान ले सकते हैं। वेंडर कार्ड के माध्यम से उन्हें बिहार सरकार की आठ योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। अवैध रूप से सड़क किनारे दुकान लगाने के बजाय यह व्यवस्था वेंडरों के लिए सुरक्षित और बेहतर विकल्प साबित होगी। जेपी गंगा पथ से हटाए गए फुटपाथी दुकानदारों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस बीच दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय और प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों से वार्ता की। बैठक में अध्यक्ष मनीष कांत, सचिव निशांत, रमन कुमार निराला, सोनी देवी सहित अन्य शामिल थे। प्रशासन ने वेंडरों को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर दीघा गोलंबर के पास प्रस्तावित वेंडिंग जोन में स्थान देने का प्रस्ताव रखा। करीब 280 दुकानदारों को यहां जगह देने की बात कही गई। रमन कुमार निराला ने बताया कि प्रशासन के प्रस्ताव पर दुकानदार रातभर विचार करेंगे और गुरुवार सुबह अंतिम निर्णय सुनाया जाएगा। दुकानदारों की मांग है कि प्रशासन द्वारा दिए गए सभी वादों को लिखित रूप में सुनिश्चित किया जाए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







