Breaking News
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
- Reporter 12
- 14 Feb, 2026
संसद के बजट सत्र 2026 का पहला चरण राजनीतिक टकराव और भारी हंगामे के बीच समाप्त हुआ, जहां राज्यसभा की कार्यवाही अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रही, वहीं लोकसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी खींचतान देखने को मिली। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा, जिसके विरोध में सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन्हें पद से हटाने की मांग करते हुए औपचारिक प्रस्ताव का नोटिस सौंप दिया। विपक्ष का आरोप है कि सदन संचालन के दौरान अध्यक्ष ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और संवैधानिक पद की निष्पक्षता पर प्रश्न खड़े किए, जबकि सत्ता पक्ष इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बता रहा है। संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार लोकसभा स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया अनुच्छेद 94 के तहत निर्धारित है, जिसमें सदन में विशेष प्रस्ताव लाकर प्रभावी बहुमत से पारित करना आवश्यक होता है, साथ ही प्रस्ताव पेश करने से कम से कम 14 दिन पहले लिखित नोटिस देना अनिवार्य है; प्रस्ताव पारित होने की स्थिति में स्पीकर तुरंत पद से हट जाता है लेकिन सांसद बना रहता है, जबकि प्रस्ताव खारिज होने पर वह पद पर बना रहता है। बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को विपक्षी सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंपा गया और बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत 9 मार्च से होने पर उसी दिन इस पर चर्चा संभव है। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता के बाद यह चौथा अवसर है जब किसी लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ हटाने का प्रस्ताव लाया गया है— इससे पहले 1954 में जीवी मावलंकर, बाद में हुकुम सिंह और 1987 में बलराम जाखड़ के खिलाफ ऐसे प्रस्ताव आए, लेकिन कोई भी पारित नहीं हो सका। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में यह मुद्दा केवल संसदीय प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहकर सत्ता-विपक्ष के व्यापक शक्ति संतुलन और संसदीय परंपराओं की निष्पक्षता पर भी महत्वपूर्ण बहस का कारण बन गया है, अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विपक्ष पर्याप्त समर्थन जुटा पाएगा या यह प्रस्ताव भी इतिहास की तरह असफल साबित होगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







