:
Breaking News

अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं: ईडी ने पाली हिल स्थित ‘एबोड’ संपत्ति 3,716 करोड़ में कुर्क, रिलायंस कम्युनिकेशंस धोखाधड़ी मामले में समन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नई दिल्ली/मुंबई: मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक धोखाधड़ी के मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें दिल्ली मुख्यालय में समन के बाद पूछताछ के लिए बुलाया। ईडी के अनुसार यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामलों की जांच के तहत की जा रही है।
जांच एजेंसी ने मुंबई के पाली हिल स्थित अंबानी के चर्चित आवास “एबोड” को अस्थायी रूप से पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम), 2002 के प्रावधानों के तहत कुर्क कर दिया है। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई गई है। इससे पहले इसी संपत्ति का एक हिस्सा, लगभग 473.17 करोड़ रुपये मूल्य का, पहले ही अटैच किया जा चुका था। ईडी के मुताबिक, अनिल अंबानी और उनकी समूह कंपनियों पर ऋण धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं, जिनकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) भी गठित किया गया है।
अनिल अंबानी ने अगस्त 2025 में पहली बार ईडी के सामने पेश होकर पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज कराया था। अब एबोड के कुर्क होने के साथ यह मामला भारत के कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े वित्तीय जांच अभियानों में से एक बन गया है, जिसकी कुल जब्ती रकम 15,700 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है। वित्तीय बाजार और निवेशक इस मामले के अगले घटनाक्रमों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि इससे न केवल उद्योग जगत में वित्तीय अनुशासन की कसौटी पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि बड़े कॉर्पोरेट घरानों की जवाबदेही को लेकर भी नए मानक तय होने की संभावना 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *