:
Breaking News

दरभंगा के मदारपुर में मोबाइल विवाद हिंसक: पत्थरबाजी में एक घायल, चार उपद्रवी पुलिस हिरासत में

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर मोहल्ले में देर रात एक मोबाइल छीनने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विवाद के दौरान पत्थरबाजी हुई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, घटना की शुरुआत तब हुई जब कुछ नशेड़ी युवकों ने एक पढ़ाई कर रहे छात्र का मोबाइल छीना। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। SDPO राजीव कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
घायल व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उपद्रवी युवकों ने लॉज में रह रहे छात्र का मोबाइल छीनने के बाद हिंसक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से चार उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और घायल व्यक्ति को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस घर पर मोबाइल लेने के लिए युवक गया था, उसी परिवार के लोगों के साथ मारपीट हुई। दोनों पक्षों से केवल एक-दो पत्थरबाजी की पुष्टि हुई है। अब तक कोई लिखित शिकायत पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।
पुलिस ने इलाके में अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की। देर रात तक पूरे मदारपुर मोहल्ले में पुलिस बल की तैनाती रही और फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। जांच जारी है और हिरासत में लिए गए उपद्रवियों से पूछताछ की जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *