:
Breaking News

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद एयरपोर्ट पर पहली बार दिखे, फैन्स को दिया खास संदेश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, जिन्हें फैंस प्यार से विरोश कहते हैं, अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में निजी समारोह में एक-दूसरे का हाथ थामा और शादी के बंधन में बंधे। शादी के अगले दिन कपल पहली बार मीडिया और फैंस के सामने नजर आया।
एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए विजय और रश्मिका हाथों में हाथ डाले रोमांटिक अंदाज में आगे बढ़ते दिखे। रश्मिका लाल अनारकली सूट में खूबसूरत नजर आ रही थीं, जबकि विजय लाइट व्हाइट कलर के शॉर्ट कुर्ता और पैंट में आकर्षक दिखे। दोनों ने पैपराजी के सामने मुस्कान के साथ पोज दिए और फैंस को थैंक्यू कहते हुए उनका प्यार और अपनापन जाहिर किया।
विजय-रश्मिका का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कपल की शादी के बाद पहली सार्वजनिक झलक ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया और दोनों के बीच की केमिस्ट्री एयरपोर्ट पर ही साफ नजर आई। फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जताते हुए दोनों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेजीं।
यह कपल अपनी शादी और रोमांटिक अंदाज के कारण लंबे समय तक फैंस के दिलों में छाए रहने वाला है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *