:
Breaking News

सूर्यगढ़ा में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला: 541 अभ्यर्थियों ने किया पंजीकरण, 359 चयनित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सूर्यगढ़ा प्रखंड में शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बेरोजगार युवक-युवतियों को उनके योग्यता अनुसार रोजगार और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र और उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत पुष्प गुच्छ से जिला पदाधिकारी का स्वागत जिला परियोजना प्रबंधक, श्रीमती अनीता कुमारी ने किया।
जिला पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों से कहा कि मेला उनके लिए रोजगार के नए अवसर खोलने का माध्यम है। उन्होंने महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से मिली राशि का उपयोग अपने हुनर के अनुसार करने और स्वरोजगार के अवसर तलाशने की प्रेरणा दी।
मेले में सिक्युरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लॉजिस्टिक स्टॉफ, डाटा ऑपरेटर और फार्मा जैसे पदों के लिए चयन और मार्गदर्शन किया गया। इसके लिए आठवीं कक्षा से लेकर बी.ए तक के योग्य बेरोजगारों ने हिस्सा लिया।
मेले में 10 कंपनियों ने स्टॉल लगाकर अभ्यर्थियों को उनके योग्यता के अनुसार रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर दिए। इसमें टाटा मोटर्स, आमघने प्राइवेट लिमिटेड, अवसर, एयरटेल पेमेंट बैंक, एस.आई.एस सिक्युरिटी गार्ड्स, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डी.सी.एम् टेक्सटाइल्स, एल एंड जे स्किल्स, ब्लिंकिट और एल.आई.सी शामिल थीं।
अमित कुमार, प्रबंधक रोजगार, जीविका ने बताया कि मेला में कुल 541 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और इनमें से 359 अभ्यर्थियों को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अगले चरण के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन राकेश पोद्दार, क्षेत्रीय समन्वयक, जीविका ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री नवीन कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका ने दिया। कार्यक्रम संयोजन श्रीमती अदिति कुमारी और श्री शशिभूषण ने किया।
इस अवसर पर श्री स्वतंत्र कुमार (अंचलाधिकारी, सूर्यगढ़ा), श्री मुकेश कुमार (प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा) समेत कई अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मेला ने बेरोजगार युवाओं को अपने कौशल और योग्यता के अनुसार रोजगार के मार्ग खोलने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *