Breaking News
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बेतिया में सिलेंडर ब्लास्ट से दहला बाजार: मीट दुकान में धमाके से 11 लोग झुलसे, कई की हालत गंभीर
- Reporter 12
- 27 Feb, 2026
पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया के लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार दोपहर अचानक हुए सिलेंडर विस्फोट ने पूरे बाजार इलाके को दहला दिया। यूनियन बैंक के समीप स्थित एक मीट दुकान में इस्तेमाल हो रहे छोटे रसोई गैस सिलेंडर में पहले आग लगी और देखते-देखते जोरदार धमाके के साथ वह फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़े ग्राहक, राहगीर और दुकानदार इसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। इस हादसे में कुल 11 लोग झुलसे हैं, जिनमें दो महिलाएं और दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जबकि गंभीर मरीजों के इलाज में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद कुछ देर तक इलाके में धुएं का गुबार छाया रहा और बाजार में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे तथा घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने शुरुआती जांच में संकेत दिया है कि दुकान में घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था, जो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि दुकानों में कमर्शियल गैस सिलेंडर और सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस विस्फोट के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी किस स्तर पर हुई।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







