:
Breaking News

कानपुर सेंट्रल स्टेशन को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, घंटों सर्च के बाद कुछ नहीं मिला; एक युवक हिरासत में

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

कानपुर में शुक्रवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचा। सूचना मिलते ही कमिश्नरी पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पूरे स्टेशन परिसर को घेरते हुए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
करीब कई घंटों तक चली सघन तलाशी के दौरान प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पार्किंग और आसपास के संवेदनशील हिस्सों की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच के दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई तथा किसी भी लावारिस सामान को न छूने और तुरंत सूचना देने को कहा गया।
इस बीच पुलिस की तकनीकी टीम ने धमकी देने वाले नंबर का पता लगाकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने दावा किया कि उसका मोबाइल 24 फरवरी को चोरी हो गया था और संभवतः उसी फोन का इस्तेमाल कर धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस उसके बयान की सत्यता की जांच कर रही है और कॉल की लोकेशन व तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए खुफिया इकाइयों और एलआईयू को भी मौके पर लगाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह फर्जी कॉल प्रतीत हो रही है, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *