:
Breaking News

दरभंगा एयरपोर्ट से 6 अप्रैल से शुरू होगी अकासा एयर की बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा एयरपोर्ट से 6 अप्रैल से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे उत्तर बिहार के हवाई यात्रियों को लंबी कनेक्टिंग फ्लाइट की परेशानी से राहत मिलेगी। अकासा एयर की इस नई सेवा के शुरू होने के साथ अब यात्रियों को पटना या हैदराबाद होकर बेंगलुरु जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टिकट बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है और यह सेवा फिलहाल सप्ताह में पांच दिन उपलब्ध रहेगी।
अकासा एयर के शेड्यूल के अनुसार, बेंगलुरु से सुबह 9:40 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:15 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वहीं, दरभंगा से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरकर 3:30 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएगी। इस नई सेवा से दरभंगा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी, जिससे न केवल दरभंगा बल्कि मधुबनी, समस्तीपुर और सीतामढ़ी के यात्रियों को भी सीधी सुविधा मिलेगी।
प्रमंडलीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने कहा कि अब कनेक्टिंग फ्लाइट पर समय और पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। विशेष रूप से आईटी और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत युवा अब सीधे दरभंगा से बेंगलुरु जा सकेंगे। हालांकि, होली के मौसम में हवाई यात्रा की कीमतें अधिक होने से लोग महंगे टिकट खरीदने को मजबूर थे, लेकिन इस सीधी उड़ान सेवा से यात्री राहत महसूस करेंगे।
दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से न सिर्फ स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और व्यवसायिक कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। यह कदम उत्तर बिहार के हवाई परिवहन पर सकारात्मक असर डालने वाला माना जा रहा है, खासकर उन लोगों

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *