:
Breaking News

"नीतीश के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री की दौड़: सम्राट चौधरी सबसे आगे"

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार की सियासत में नया दौर शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। सम्राट चौधरी का राजनीतिक अनुभव, मजबूत आधार और विधानसभा चुनाव में शानदार जीत उन्हें इस दौड़ में आगे रखती है।
साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सम्राट चौधरी ने तारापुर निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार अरुण कुमार को 45,843 वोटों के अंतर से पराजित किया था। उन्हें कुल 1,22,480 वोट मिले थे। शिक्षा के लिहाज से वे कामराज विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी.लिट-मानद) की मानद उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। हालांकि उनके ऊपर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े दो मामले लंबित हैं, एक पटना कोतवाली और दूसरा तारापुर थाने में।
वित्तीय स्थिति के अनुसार, सम्राट चौधरी के पास कुल संपत्ति करोड़ों में है। आयकर विभाग को दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास 17.91 लाख रुपये और पत्नी के पास 12.73 लाख रुपये की घोषित आय है। नकद राशि के रूप में उनके पास 1.35 लाख रुपये और पत्नी के पास 35 हजार रुपये हैं। बैंक खातों में उनके नाम 13.27 लाख और पत्नी के खाते में 6.76 लाख रुपये जमा हैं। शेयर और फंड निवेश में उनके पास HDFC मिडकैप फंड में 5.23 लाख, निप्पॉन इंडिया रिटायरमेंट फंड में 22.42 लाख और अन्य इक्विटी फंड में 4.18 लाख रुपये का निवेश है। पोस्टल सेविंग में भी अलग-अलग खातों में कुल 20.48 लाख रुपये जमा हैं।
चल-अचल संपत्ति में सम्राट चौधरी के पास 99.32 लाख रुपये और पत्नी के नाम 27.89 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। पारिवारिक हिस्से में 4.27 लाख रुपये और उनके दोनों बच्चों के नाम पर क्रमशः 41.4 लाख और 26.8 लाख रुपये की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति में उनके नाम 8.28 करोड़ रुपये और पत्नी के नाम 1.8 करोड़ रुपये दर्ज है। इसके अलावा उनके पास 7 लाख रुपये कीमत की बोलेरो गाड़ी, 200-200 ग्राम सोने के जेवरात और हथियारों में 4 लाख रुपये की एनपी बोर राइफल और 2 लाख रुपये की रिवॉल्वर भी शामिल हैं।
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि सम्राट चौधरी की संपत्ति, मजबूत राजनीतिक आधार और संगठन में पकड़ उन्हें आगामी मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बनाती है। बिहार में नए नेतृत्व की संभावना और एनडीए के अंदर चल रही रणनीति पर नजर अब हर राजनीतिक दल और मीडिया की टकटकी लगी हुई है। आने वाले दिनों में यह तय होगा कि बिहार की सत्ता का नया चेहरा कौन होगा और नई कैबिनेट का गठन किस तरह से किया जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *