Breaking News
समस्तीपुर में 15 केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, प्रशासन ने कदाचारमुक्त संचालन के लिए कसी कमर
परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, बिहार के चार जिलों से पाटलिपुत्र तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रिशु श्री घोटाला केस में SVU की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी गिरफ्तार, पूर्व IAS संजीव हंस की तलाश तेज
SP अरविंद प्रताप सिंह का सख्त एक्शन, लापरवाही के आरोप में बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू सस्पेंड
Sitamarhi News: डॉ. स्मृति स्पर्श को राष्ट्रीय सम्मान, समस्तीपुर में भी खुलेगा अत्याधुनिक IVF केंद्र
Samastipur News: मोहनपुर में ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ का आयोजन, युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जदयू ने पार किया 1 करोड़ सदस्यता का आंकड़ा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में संगठन विस्तार को मिली नई ताकत
IPL 2026 Final: कैलाश खेर की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां, सुरों से गूंज उठा नरेंद्र मोदी स्टेडियम
समस्तीपुर में सीएसपी डकैती कांड का खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पूरी साजिश का किया पर्दाफाश
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, आंधी ने मचाई तबाही और उमस से मिली राहत
Tata Sons News: टाटा समूह में बढ़ा अंदरूनी तनाव, घाटे और IPO को लेकर नोएल टाटा-चंद्रशेखरन आमने-सामने
Samastipur School Timing Changed: भीषण गर्मी के कारण 31 मई तक स्कूलों में 11 बजे के बाद पढ़ाई पर रोक
नौतन में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, बुलेट अंसारी की मौत से बवाल, सड़क जाम कर प्रदर्शन
विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण पूरा, जल्द शुरू होगा यातायात, बीआरओ ने तेज की मरम्मत प्रक्रिया
बेउर नाला निर्माण में लापरवाही पर बड़ा एक्शन: ठेकेदार कंपनी पर 10 लाख जुर्माना, ब्लैकलिस्ट की तैयारी
Bihar Politics: मुजफ्फरपुर में मंत्री की जुबान फिसली, खुद को बता बैठे स्वास्थ्य मंत्री, वीडियो वायरल
Bihar School: सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई के बाद होगी स्पेशल कोचिंग, शिक्षकों को मिलेगा अलग इंसेंटिव
बिहार में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए चलेगी स्पेशल बस सेवा, पटना में शुरू होंगी लो-फ्लोर CNG बसें
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग: राजस्थान में AC कोच में धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी, 68 यात्री सुरक्षित
آج کی قومی خبریں: بھارت میں سیاسی، معاشی، سماجی اور تکنیکی شعبوں میں بڑی تبدیلیاں، مکمل تفصیلی رپورٹ
बेगूसराय में बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या, मां के इलाज का खर्च बना चिंता की वजह
Iran Internet Toll Plan: हॉर्मुज स्ट्रेट की केबल्स पर टैक्स की तैयारी, इंटरनेट स्पीड पर असर की आशंका
समस्तीपुर में सनसनी: खानपुर में युवक का गला रेतकर कत्ल, बगीचे से मिला शव, शराब की बोतलों ने खोला राज
Bihar Bridge Safety Alert: पुल टूटा तो नहीं बचेंगे अफसर! बिहार सरकार ने इंजीनियरों को किया हाई अलर्ट
1 लाख से कम में बेस्ट गेमिंग लैपटॉप: दमदार प्रोसेसर, RTX ग्राफिक्स और हाई परफॉर्मेंस वाले टॉप ऑप्शंस
ممبئی تربوز موت معاملہ: فارنسک رپورٹ میں بڑا انکشاف، چوہا مار زہر سے ایک ہی خاندان کے 4 افراد کی موت
मोकामा विधायक अनंत सिंह पर FIR के बाद सियासत गरम, जनेऊ कार्यक्रम में डांस-हथियार विवाद पर बयान वायरल
पूर्णिया में मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर सख्ती, जांच में लापरवाही उजागर, निगरानी बढ़ाने के निर्देश
लॉन्च के 6 महीने में OnePlus 15 हुआ महंगा, 6,000 रुपये तक बढ़ी कीमत, जानिए नए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Samastipur/Delhi: कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली में तेज हलचल, सम्राट चौधरी की शाह-राजनाथ से मुलाकात
Bihar Police News: गया में लव ट्रायंगल विवाद में फायरिंग, निजी ड्राइवर ने सरकारी सिपाही को मारी गोली
नालंदा के पावापुरी में सोशल मीडिया प्रेमजाल से अपहरण और फिरौती का खुलासा, मुख्य आरोपी युवती गिरफ्तार
बिहार में पंचायत चुनाव से पहले साइबर ठगी तेज, मानदेय के नाम पर जनप्रतिनिधियों को बनाया जा रहा निशाना
Bihar Judges Transfer: पटना हाईकोर्ट की अनुशंसा पर 8 न्यायाधीशों का तबादला, कई जिलों में नई पोस्टिंग
मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर सवाल से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर क्रिकेट बनाम अन्य खेलों की बहस तेज
गया जंक्शन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट और प्लेटफॉर्म में बदलाव
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, कैबिनेट विस्तार के बाद कई जिलों में नए डीएम और आईएएस तबादले तय
मधुबनी में मुकेश सहनी का बड़ा बयान, कहा—समाज के बिना ‘मलाई’ नहीं चाहिए, निषाद आरक्षण पर फिर उठी मांग
Apple MacBook Ultra: 2027 में आ सकता है नया प्रीमियम लैपटॉप, OLED और टच स्क्रीन समेत बड़े बदलाव संभव
Bihar Satellite Township: बिहार में 11 सैटेलाइट टाउनशिप की शुरुआत, जमीन मालिकों को मिलेगा 55% हिस्सा
Instagram का नया Instants ऐप लॉन्च, Snapchat को मिलेगी टक्कर—बिना फिल्टर फोटो शेयरिंग फीचर चर्चा में
काजोल ने तोड़ा 30 साल पुराना नियम, पहली बार किया ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन—खुद बताया क्यों लिया यह फैसला
पीएम मोदी का बंगाल दौरा: कोलकाता में रोड शो के बाद हुगली नदी में नौका विहार, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर पार, अमेरिका-ईरान तनाव से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
Bihar NH Projects Update: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे सहित 6 बड़ी सड़क योजनाएं कैबिनेट मंजूरी में अटकी
Iran–US Diplomatic Breakthrough in Islamabad: High-Level Talks Expected Amid Tight Security Lockdown
Iran–US Diplomatic Breakthrough in Islamabad: High-Level Talks Expected Amid Tight Security Lockdown
बिहार में सैलरी-पेंशन भुगतान पर संकट, 10% कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, करोड़ों लाभार्थी इंतजार में
जमुई में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार, नाबालिगों के इस्तेमाल का खुलासा
कटिहार में खेत में करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
दरभंगा में 128 राजस्व कर्मचारी निलंबित, सामूहिक अवकाश से सरकारी काम बाधित करने पर डीएम का बड़ा एक्शन
बक्सर में सुकन्या योजना के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 80 महिलाओं के खातों से करोड़ों का लेनदेन
Imad Mughniyeh: The Shadow Commander Behind Hezbollah’s Global Network and Modern Asymmetric Warfare
बिहार में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण से पहले पटना में हाई अलर्ट, ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई रास्ते बंद
भागलपुर में शराबबंदी पर बड़ा सवाल: उत्पाद विभाग की गाड़ी से शराब बरामद, चालक नशे में हंगामा करता रहा
Bihar Airport Expansion: Survey to Be Conducted in 4 Districts, AAI Team from Delhi to Inspect Sites
बिहार के सरकारी स्कूलों में सख्त निगरानी लागू, अधिकारियों को रोज 3 स्कूलों का निरीक्षण करना अनिवार्य
पटना में RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में गरजे तेजस्वी यादव, केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला
शराबबंदी पर मांझी का बड़ा बयान, बोले- पाव भर शराब वालों पर सख्ती क्यों, बड़े तस्कर कैसे बच जाते हैं?
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
समस्तीपुर सदर अस्पताल में दलालों का साम्राज्य! इंजुरी रिपोर्ट से लेकर विकलांग प्रमाणपत्र तक के नाम पर खुलेआम वसूली, इलाज से ज्यादा रेफर की संस्कृति
- Reporter 12
- 11 Mar, 2026
मोहम्मद आलम प्रधान संपादक
------------------------------------
इलाज से ज्यादा रेफर की संस्कृति, अल्ट्रासाउंड सेवा बंद, सफाई व्यवस्था ध्वस्त — नए सिविल सर्जन के सामने व्यवस्था सुधारने की बड़ी चुनौती
---------------------------------------
समस्तीपुर:जिले का सबसे बड़ा सरकारी स्वास्थ्य केंद्र माने जाने वाला समस्तीपुर सदर अस्पताल इन दिनों अपनी बदहाल व्यवस्था और भ्रष्ट तंत्र को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधा कम और अव्यवस्था, दलाली तथा रिश्वतखोरी का सामना ज्यादा करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में व्याप्त अराजक स्थिति ने आम लोगों के बीच सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की साख पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूत्रों और मरीजों के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में इंजुरी रिपोर्ट (चोट का मेडिकल प्रमाण) बनाने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा खुलेआम रिश्वत मांगी जा रही है। पीड़ितों का आरोप है कि मामूली कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए भी पांच हजार से लेकर दस हजार रुपये तक की मांग की जाती है। पैसे नहीं देने पर रिपोर्ट में देरी या तकनीकी अड़चन का हवाला देकर लोगों को घंटों-घंटों तक दौड़ाया जाता है।
इतना ही नहीं, विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया भी कथित तौर पर दलालों और कर्मचारियों के गठजोड़ का शिकार बन चुकी है। आरोप है कि विकलांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए तीन हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जाती है। गरीब और जरूरतमंद लोग, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, वे ही इस अवैध वसूली का सबसे बड़ा शिकार बन रहे हैं।
इलाज कम, रेफर ज्यादा
सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों का कहना है कि यहां इलाज की व्यवस्था कमजोर होने के कारण अधिकांश मामलों में डॉक्टर मरीजों को सीधे बड़े अस्पतालों के लिए रेफर कर देते हैं। इससे गरीब मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है। जिला अस्पताल में जहां प्राथमिक उपचार की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए, वहां मरीजों को मजबूर होकर निजी अस्पतालों या दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है।
सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था भी बदहाल बताई जा रही है। अस्पताल के गेट से लेकर वार्ड तक कई जगह गंदगी और अव्यवस्था का आलम देखने को मिलता है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि स्वच्छता की कमी के कारण संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वच्छता और व्यवस्था को लेकर समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते हैं, लेकिन जमीन पर स्थिति इसके उलट दिखाई देती है।
अस्पताल में दलालों का कब्जा
सबसे गंभीर आरोप यह है कि अस्पताल परिसर में दलालों का एक पूरा नेटवर्क सक्रिय है। अस्पताल के गेट से लेकर अंदर तक कई लोग मरीजों को घेर लेते हैं और अलग-अलग काम कराने के नाम पर उनसे पैसे ऐंठते हैं। बताया जाता है कि ये दलाल मरीजों को यह भरोसा दिलाते हैं कि बिना उनके सहयोग के अस्पताल में कोई काम नहीं होगा।
कई स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से यह स्थिति बनी हुई है और अस्पताल प्रशासन इसे रोकने में नाकाम रहा है। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि पूर्व सिविल सर्जन की लापरवाही के कारण अस्पताल में दलालों का यह नेटवर्क और मजबूत हो गया।
स्टाफ की कमी से सेवाएं प्रभावित
अस्पताल में कर्मचारियों और तकनीकी स्टाफ की कमी भी बड़ी समस्या बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवा लंबे समय से बंद पड़ी है, क्योंकि इसके संचालन के लिए आवश्यक स्टाफ उपलब्ध नहीं है। इससे मरीजों को बाहर निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।अस्पताल आने वाले कई मरीजों और उनके परिजनों का यह भी कहना है कि कुछ सरकारी डॉक्टर अस्पताल में अपेक्षित समय नहीं देते हैं। आरोप है कि कई डॉक्टर अस्पताल की ड्यूटी के बाद या कभी-कभी ड्यूटी समय में भी अपने निजी क्लिनिक पर ज्यादा समय देते हैं, जिसके कारण सदर अस्पताल में मरीजों को डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मरीजों के बीच यह चर्चा आम है कि यदि अस्पताल में डॉक्टर नियमित रूप से पर्याप्त समय दें तो इलाज की व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है।
पक्ष जानने की कोशिश:
इस संबंध में जब मामले को लेकर डॉ. राजीव कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे सीधा संपर्क नहीं हो सका। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि अस्पताल में दलालों की सक्रियता, अवैध वसूली या व्यवस्था में लापरवाही की शिकायत मिलती है तो इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर सदर अस्पताल: व्यवस्था की बीमारी का इलाज कब?
समस्तीपुर जिले के लाखों लोगों के लिए जीवनरेखा माने जाने वाला समस्तीपुर सदर अस्पताल इन दिनों जिस स्थिति से गुजर रहा है, वह केवल एक अस्पताल की समस्या नहीं बल्कि पूरी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। जिला मुख्यालय का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल यदि बदहाल हो जाए, तो इसका सीधा असर उन गरीब और जरूरतमंद लोगों पर पड़ता है जिनके पास निजी अस्पतालों में इलाज कराने की क्षमता नहीं होती।
सरकारी अस्पतालों की स्थापना का उद्देश्य यह था कि आम जनता को कम खर्च या निःशुल्क बेहतर इलाज मिल सके। लेकिन जब अस्पतालों में इलाज से ज्यादा अव्यवस्था, दलाली और कथित भ्रष्टाचार की चर्चा होने लगे, तो यह चिंता का विषय बन जाता है। यदि किसी मरीज को इंजुरी रिपोर्ट बनवाने या विकलांगता प्रमाणपत्र प्राप्त करने जैसे कामों के लिए भी परेशानी उठानी पड़े, तो यह व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है।
इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि कई बार अस्पताल परिसर में दलालों की सक्रियता की शिकायतें सामने आती हैं। यदि किसी सरकारी अस्पताल में दलालों का नेटवर्क सक्रिय हो जाए तो यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है बल्कि यह भी बताता है कि व्यवस्था की निगरानी कहीं न कहीं कमजोर पड़ गई है। ऐसे हालात में सबसे ज्यादा नुकसान उस गरीब मरीज को उठाना पड़ता है जो उम्मीद लेकर अस्पताल आता है।
एक और गंभीर सवाल डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता को लेकर भी उठता है। सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त समय तक डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि मरीजों को डॉक्टरों के इंतजार में घंटों बैठना पड़े या छोटी-छोटी बीमारियों में भी उन्हें दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया जाए, तो इससे सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है।
यह भी सच है कि किसी भी अस्पताल की व्यवस्था केवल डॉक्टरों से नहीं चलती। इसमें प्रशासनिक निगरानी, पर्याप्त स्टाफ, साफ-सफाई की व्यवस्था, जांच सुविधाएं और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार जैसी कई चीजें शामिल होती हैं। यदि इन सभी पहलुओं पर एक साथ ध्यान नहीं दिया जाए तो अस्पताल धीरे-धीरे अव्यवस्था का शिकार हो जाता है।
समस्तीपुर सदर अस्पताल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस पूरे मामले को गंभीरता से लें। अस्पताल परिसर से दलालों की सक्रियता पर रोक लगाने, स्टाफ की कमी को दूर करने, जांच सुविधाओं को सुचारु करने और साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने जैसे कदम तुरंत उठाने होंगे।
हाल ही में जिले के नए सिविल सर्जन के रूप में डॉ. राजीव कुमार ने पदभार संभाला है। ऐसे में जनता की उम्मीदें स्वाभाविक रूप से उनसे जुड़ी हुई हैं। यह उनके लिए एक बड़ी चुनौती भी है और अवसर भी—चुनौती इसलिए कि वर्षों से चली आ रही समस्याओं को ठीक करना आसान नहीं होता, और अवसर इसलिए कि यदि वे सख्त और प्रभावी कदम उठाते हैं तो अस्पताल की व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
अंततः सवाल केवल एक अस्पताल का नहीं है। यह सवाल उस भरोसे का है जो आम जनता सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर करती है। यदि यह भरोसा कमजोर पड़ता है तो लोग मजबूर होकर महंगे निजी अस्पतालों की ओर रुख करते हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
समय की मांग है कि समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाए, ताकि यह अस्पताल सच मायने में जनता के लिए राहत और भरोसे का केंद्र बन सके। जब तक व्यवस्था की इस बीमारी का इलाज नहीं होगा, तब तक स्वास्थ्य सेवा का उद्देश्य अधूरा ही रहेगा।
नए सिविल सर्जन के सामने बड़ी चुनौती
हाल ही में जिले के नए सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसी सदर अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने की मानी जा रही है। आम लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या नए सिविल सर्जन अस्पताल को दलालों और भ्रष्ट तंत्र से मुक्त कर पाते हैं या फिर यह व्यवस्था पहले की तरह ही चलती रहेगी।
स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े जानकारों का कहना है कि अगर अस्पताल में दलालों की भूमिका खत्म करनी है तो प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे। अस्पताल परिसर में निगरानी, शिकायत व्यवस्था को मजबूत करना और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई जरूरी है।
जनता के भरोसे की परीक्षा
समस्तीपुर का सदर अस्पताल जिले के लाखों लोगों के लिए सबसे बड़ा सरकारी इलाज केंद्र है। ऐसे में यहां की व्यवस्था सुधरना बेहद जरूरी है। अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाते हैं और क्या वास्तव में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल पाती है।
फिलहाल सवाल यही है कि क्या नए सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार इस बदहाल व्यवस्था को सुधारने में सफल होंगे, या फिर सदर अस्पताल की कहानी पहले की तरह ही दलालों और अव्यवस्था के साए में चलती रहेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







