Breaking News
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
उत्तर भारत में फिर बदला मौसम, बारिश-ओलों और बर्फबारी से गर्मी पर ब्रेक
- Reporter 12
- 04 Apr, 2026
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ने करवट ली है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
दिल्ली आलम की खबर।नई दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं व ओलावृष्टि ने गर्मी की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में शुक्रवार को मौसम का असर साफ दिखाई दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 2 अप्रैल से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिम भारत में बना हुआ है, जबकि 7 अप्रैल से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि निचले और मैदानी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं, जिससे मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई और कई इलाकों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया।
दिल्ली-एनसीआर में भी बादलों की आवाजाही के बीच बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में तेज हवा, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। जम्मू-कश्मीर में 4 से 9 अप्रैल के बीच कई स्थानों पर गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, पत्थर गिरने, अचानक बाढ़ और जलभराव की आशंका भी जताई गई है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 अप्रैल को बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन 7 अप्रैल से सक्रिय होने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से मौसम को बिगाड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:
बिहार में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में रोहतांग, भरमौर, लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कई हिस्सों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। राज्य में 9 अप्रैल तक मौसम खराब बने रहने का अनुमान है। खराब मौसम के चलते कई जगहों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। उधर पंजाब के होशियारपुर जिले में खराब मौसम के दौरान एक दर्दनाक हादसा भी सामने आया है। क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। राज्य में तेज बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के संकेत साफ हैं कि उत्तर भारत में फिलहाल मौसम का यह अस्थिर दौर जल्द थमने वाला नहीं है। एक पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी जारी है और 7 अप्रैल से दूसरे सिस्टम के सक्रिय होने के बाद फिर से बारिश, तेज हवा, ओले और पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







