Breaking News
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
समस्तीपुर मंडल RPF ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की कई ऐतिहासिक उपलब्धियां
- Reporter 12
- 04 Apr, 2026
समस्तीपुर मंडल में RPF ने सुरक्षा, सेवा और राजस्व वसूली में शानदार प्रदर्शन किया। 2.45 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री जब्त, 154 गिरफ्तार, 480 बच्चों का रेस्क्यू और 58.98 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली सहित यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में उल्लेखनीय योगदान।
समस्तीपुर आलम की खबर। समस्तीपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और सेवाओं के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न अभियानों के माध्यम से RPF ने अपराध नियंत्रण में अपनी दक्षता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
वर्ष भर में दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा, होली जैसे प्रमुख त्योहारों के साथ-साथ बिहार विधानसभा चुनाव एवं प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के कार्यक्रमों में RPF ने व्यापक भीड़ प्रबंधन कर उत्कृष्ट सुरक्षा सुनिश्चित की। इस दौरान सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक और व्यवधानरहित संपन्न हुए।
रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए चलाए गए “रेल सुरक्षा” अभियान में 143 बाहरी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 6.79 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति जब्त की गई। “समय पालन” अभियान के तहत 3569 अनधिकृत चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर 16.22 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया, जिससे ट्रेनों की समयबद्धता बेहतर हुई।
महिला यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए “महिला सुरक्षा” अभियान में 3103 पुरुषों को महिला कोच में बिना अनुमति यात्रा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और 8.91 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा “नन्हे फरिश्ते” अभियान के तहत 480 बच्चों को रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन एवं बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया। मानव तस्करी के मामलों में भी RPF ने 50 तस्करों को गिरफ्तार कर 182 बच्चों को उनके चंगुल से मुक्त कराया।
दिव्यांग यात्रियों के अधिकारों और सुविधाओं की रक्षा के लिए “उपलब्ध” अभियान के तहत 2251 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर 6.83 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। “सहयोग” अभियान के माध्यम से रेलवे ने वाणिज्य विभाग के सहयोग से बिना टिकट यात्रियों से 58.98 करोड़ रुपये की वसूली कर रेलवे की आय में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण कायम करते हुए “सतर्क” अभियान में विदेशी शराब, गांजा सहित 2.45 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई और 154 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। टिकट दलाली के मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
यात्रियों की सहायता और सेवा में भी RPF ने शानदार कार्य किया। “अमानत” अभियान के तहत 515 खोए या छूटे सामान, जिनकी कुल कीमत 71.42 लाख रुपये थी, बरामद कर सही मालिकों को लौटाया गया। “सेवा” अभियान में 78 घायल यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई, जबकि “मातृ शक्ति” अभियान में 6 महिला यात्रियों को प्रसव में मदद दी गई। इसके अलावा “जीवन रक्षा” अभियान के तहत 13 यात्रियों की जान समय रहते बचाई गई।
समस्तीपुर मंडल RPF ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में न केवल सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि सेवा और यात्रियों की सुविधा में भी अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया। मंडल का RPF लगातार यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा और उत्कृष्ट सेवा सुनिश्चित करने में पूरी तरह समर्पित है और भविष्य में भी यह निष्ठा बनाए रखने का आश्वासन देता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







