Breaking News
दरभंगा में 128 राजस्व कर्मचारी निलंबित, सामूहिक अवकाश से सरकारी काम बाधित करने पर डीएम का बड़ा एक्शन
बक्सर में सुकन्या योजना के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 80 महिलाओं के खातों से करोड़ों का लेनदेन
Imad Mughniyeh: The Shadow Commander Behind Hezbollah’s Global Network and Modern Asymmetric Warfare
बिहार में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण से पहले पटना में हाई अलर्ट, ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई रास्ते बंद
भागलपुर में शराबबंदी पर बड़ा सवाल: उत्पाद विभाग की गाड़ी से शराब बरामद, चालक नशे में हंगामा करता रहा
Bihar Airport Expansion: Survey to Be Conducted in 4 Districts, AAI Team from Delhi to Inspect Sites
बिहार के सरकारी स्कूलों में सख्त निगरानी लागू, अधिकारियों को रोज 3 स्कूलों का निरीक्षण करना अनिवार्य
पटना में RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में गरजे तेजस्वी यादव, केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला
शराबबंदी पर मांझी का बड़ा बयान, बोले- पाव भर शराब वालों पर सख्ती क्यों, बड़े तस्कर कैसे बच जाते हैं?
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
एलपीजी की बढ़ती कीमतों ने प्रतियोगी छात्रों की तैयारी पर डाला असर
- Reporter 12
- 06 Apr, 2026
दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए गैस सिलिंडर महंगा और कम उपलब्ध होना चिंता का कारण बन गया है। पीएनजी कनेक्शन की ओर रुझान बढ़ा है।
दिल्ली आलम की खबर:दिल्ली के मुखर्जी नगर, कटवारिया सराय, लक्ष्मी नगर और साकेत सहित कई इलाकों में रहने वाले प्रतियोगी परीक्षार्थी अब एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती कीमत और समय पर डिलीवरी न मिलने से परेशान हैं। सीमित बजट में जीवन यापन करने वाले छात्रों के लिए सिलिंडर का समय पर न मिलना उनके रोजमर्रा के खानपान और पढ़ाई दोनों पर असर डाल रहा है। यूपीएससी और एसएससी की तैयारी कर रहे कई छात्रों का कहना है कि बुकिंग के बावजूद सिलिंडर पांच से सात दिन देर से मिल रहा है। ऐसे में उन्हें या तो महंगे प्राइवेट सप्लायर से सिलिंडर लेना पड़ता है या अस्थायी विकल्पों पर निर्भर होना पड़ता है।
बिहार से दिल्ली आए छात्र रवि ने बताया कि सिलिंडर खत्म होने पर उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने बाहर खाना खा लिया और उनका खर्च दोगुना हो गया। वहीं, राजस्थान के छात्र मनोज ने कहा कि कुछ स्थानीय विक्रेता मौके का फायदा उठाकर सिलिंडर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।
पढ़ाई और बजट दोनों पर असर
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अधिकांश छात्र पहले से ही सीमित संसाधनों में जीवन यापन करते हैं। गैस की बढ़ती कीमत और आपूर्ति में अनियमितता ने उनके मासिक बजट को बिगाड़ दिया है। कई छात्र अब खाना बनाने के बजाय ढाबों या टिफिन सेवाओं पर निर्भर हो रहे हैं, जिससे उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि यह केवल आर्थिक समस्या नहीं, बल्कि मानसिक तनाव का कारण भी बन रही है, क्योंकि रोजमर्रा की जरूरतों की चिंता उनके पढ़ाई में एकाग्रता को प्रभावित कर रही है।
विकल्प तलाशने को मजबूर छात्र
कुछ छात्र अब इंडक्शन चूल्हा, इलेक्ट्रिक कुकर या साझा रसोई जैसी वैकल्पिक व्यवस्था अपना रहे हैं। लेकिन बढ़ते बिजली बिल और उपकरणों की लागत के कारण यह विकल्प सभी के लिए आसान नहीं हैं। कई छात्र मिलकर एक ही सिलिंडर का उपयोग कर खर्च को बांट रहे हैं। गैस की आपूर्ति में कमी ने स्थानीय ढाबों और रेस्तरां को भी प्रभावित किया है, जिससे खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
खाना-पीना हुआ महंगा
सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के कारण ढाबों में रोटी, दाल, सब्जी और स्नैक्स के दाम पहले से दोगुने तक हो गए हैं। पहले 5 रुपये की रोटी अब 10-12 रुपये में बिक रही है। 80 रुपये की दाल अब 100-120 रुपये में उपलब्ध है। सस्ती थाली की कीमत भी 40 रुपये से बढ़कर 70-80 रुपये हो गई है। डोसा, सांभर, बड़ा, उत्तपम और चाउमीन के दाम 10-20 रुपये बढ़ गए हैं। चाय की कीमत बढ़ने के साथ कप का साइज भी छोटा किया गया है।
राजधानी में पीएनजी बन रही पसंद
दिल्ली में एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग लगातार घट रही है, जबकि पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई इलाकों में आईजीएल की पाइपिंग सुविधा आने के बाद लोग सिलिंडर के झंझट से बचने के लिए पीएनजी विकल्प को प्राथमिकता दे रहे हैं। मार्च में करीब 3.42 लाख नए पीएनजी कनेक्शन जोड़े गए हैं।
उत्तम नगर निवासी निशा ने कहा, "हमारे इलाके में आईजीएल पाइप लग गई है। जल्द ही कनेक्शन मिलेगा, और सिलिंडर की बुकिंग और देरी की चिंता खत्म हो जाएगी।" वहीं आरके पुरम निवासी वरुण ने बताया कि पहले लोग एलपीजी सिलिंडर पर निर्भर थे, अब पीएनजी सुविधा ने उनकी जगह लेनी शुरू कर दी है।
पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प
पर्यावरण विशेषज्ञ संजय मिश्रा के अनुसार, पीएनजी घरेलू ईंधन के रूप में एलपीजी की तुलना में कम प्रदूषण फैलाता है। इसके व्यापक उपयोग से न केवल सुविधा बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर जैसे प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को भी कम किया जा सकेगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







