:
Breaking News

रोसड़ा की महिका अग्रवाल ने 10वीं में 96% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, परिवार और समाज में खुशी की लहर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

रोसड़ा की महिका अग्रवाल ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96% अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिजनों और समाज के लोगों ने दी बधाई।

रोसड़ा/आलम की खबर:शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए रोसड़ा की रहने वाली छात्रा महिका अग्रवाल ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे रोसड़ा क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। महिका अग्रवाल, स्वर्गीय मंजू अग्रवाल की पौत्री तथा पंकज अग्रवाल और कोमल अग्रवाल की पुत्री हैं, जिन्होंने जयपुर स्थित टेयिल उच्च विद्यालय से यह परीक्षा दी थी और उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। जैसे ही उनके परिणाम की जानकारी सामने आई, पूरे परिवार और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। महिका की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय स्तर पर गर्व का माहौल है और लोग इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम मान रहे हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि महिका बचपन से ही पढ़ाई में अत्यंत मेधावी रही हैं और उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर मारवाड़ी सम्मेलन और युवा मंच से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर डॉ. महेश कुमार लखोटिया, कृष्ण कुमार लखोटिया, मानमल गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शंभु कानोडिया, विनोद शर्मा, दिलीप संथालिया, आनंद बजाज, मनोज कुमार जाजोदिया, मुरारी लाल चौधरी, हर्ष चौधरी, सुशील अग्रवाल, मोहित कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार खेमका, मोनू बजाज, संजय बजाज, आदित्य कुमार खेमका, दीपक गोयल, महेश कुमार मालू, राजेंद्र शर्मा, शिल्पी मुंशी, पूनम खेमका, सोना जाजोदिया, प्रतिभा गोयल, हेमा लखोटिया, दीप्ति लखोटिया, सुनंदा लखोटिया, चंचल चौधरी, केशव लखोटिया, श्रवण मुंशी और नितेश कुमार सर्राफ सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने महिका को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। समाज के लोगों का कहना है कि महिका ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो तो सफलता निश्चित मिलती है। इस सफलता के बाद महिका अग्रवाल अब आगे की पढ़ाई में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही हैं और उनका सपना है कि वे भविष्य में एक बड़े लक्ष्य को हासिल करें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *