:
Breaking News

बिहारशरीफ में चलती बारात की कार में भीषण आग, कुछ ही सेकंड में जलकर खाक हुई गाड़ी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहारशरीफ में बारात लेकर जा रही टाटा सूमो में अचानक आग लग गई। इंजन से उठी चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी को जला दिया। 10 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।

बिहारशरीफ/नालंदा/आलम की खबर: बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बारात लेकर जा रही एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। काको थाना क्षेत्र के कड़डुआ के पास हुई इस घटना ने कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी। देखते ही देखते खुशी का माहौल दहशत में बदल गया और सड़क पर लोग इधर-उधर भागते नजर आए। कार में सवार सभी बारातियों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली, नहीं तो यह घटना एक बड़े दर्दनाक हादसे में बदल सकती थी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *