:
Breaking News

बिहार पुलिस बन रही हाईटेक: थ्री नॉट थ्री राइफल का दौर खत्म, AI और पिस्टल से मजबूत होगी सुरक्षा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार पुलिस अब तेजी से आधुनिक तकनीक की ओर बढ़ रही है। थ्री नॉट थ्री राइफल की जगह पिस्टल और एडवांस हथियार दिए जा रहे हैं, साथ ही AI आधारित प्रीडिक्टिव पुलिसिंग पर भी काम शुरू हो गया है।

पटना/आलम की खबर: बिहार पुलिस अब तेजी से आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। लंबे समय से पुलिस बल की पहचान रही थ्री नॉट थ्री राइफल अब धीरे-धीरे हटाई जा रही है और इसकी जगह पुलिसकर्मियों को पिस्टल और आधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय में एडीजी (एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण) अजिताभ कुमार ने बताया कि अब डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मियों को भी पिस्टल दिए जा रहे हैं। आने वाले समय में लगभग 3400 नए पिस्टल पुलिस बल को मिलेंगे। एसटीएफ और एटीएस जैसी विशेष इकाइयों को ग्लॉक जैसे आधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं। बिहार पुलिस “मेक इन इंडिया” के तहत बने हथियारों को प्राथमिकता दे रही है ताकि आत्मनिर्भरता और मजबूती दोनों बढ़े। प्रशिक्षण व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है। नए जवानों को सात प्रकार के आधुनिक हथियारों से प्रशिक्षण दिया जा रहा है और हर जवान को 50-50 राउंड फायरिंग का अभ्यास कराया जा रहा है। इसके साथ ही बिहार पुलिस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्रीडिक्टिव पुलिसिंग सिस्टम पर भी काम कर रही है। इस तकनीक से अपराध के पैटर्न का विश्लेषण किया जाएगा और यह अनुमान लगाया जाएगा कि अपराध कहां और कब हो सकता है। इससे पुलिस को पहले से अलर्ट रहने में मदद मिलेगी और अपराध नियंत्रण और मजबूत होगा। कुल मिलाकर बिहार पुलिस अब पारंपरिक सिस्टम से निकलकर आधुनिक और तकनीक आधारित पुलिसिंग की ओर बढ़ रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *