:
Breaking News

प्रशांत किशोर का सियासी शो ऑफ पावर! रोसड़ा से समस्तीपुर तक एनडीए पर बरसे, जनता से कहा– अब बदलाव तय है

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिनेमा चौक से अपने प्रत्याशी रोहित कुमार के समर्थन में जबरदस्त रोड शो किया। भीड़ का जोश और “पीके ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इसके बाद प्रशांत किशोर का काफिला विभूतिपुर और समस्तीपुर विधानसभा तक पहुंचा, जहां उन्होंने जन सुराज के समर्थन में माहौल गरमा दिया।

पीके ने अपने तीखे अंदाज़ में एनडीए पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा— “बिहार को जिन लोगों ने 20 सालों में ठगा, बेरोज़गारी और पलायन दिया, अब वही लोग विकास के ठेकेदार बन बैठे हैं। लेकिन इस बार जनता सबक सिखाएगी।”

भीड़ से मुखातिब होते हुए उन्होंने लोगों से अपील की, “आपका एक-एक वोट अब सिर्फ चुनाव नहीं, बिहार के भविष्य का फैसला करेगा। अगर आप बदलाव चाहते हैं, तो जन सुराज के उम्मीदवार को जिताइए।”

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अब जात-पात और डर की राजनीति नहीं चलेगी, बल्कि जनता मुद्दों पर वोट करेगी। उन्होंने एनडीए पर कटाक्ष करते हुए कहा, “अब जनता को झूठे वादे नहीं, सच्चे काम चाहिए। जिनके राज में नौजवान बाहर गए, किसान कर्ज में डूबे, वही अब विकास की बात कर रहे हैं— ये बिहार की जनता को मंज़ूर नहीं।”

रोसड़ा से समस्तीपुर तक के रोड शो में उमड़ी भीड़ ने साफ संकेत दे दिया कि जन सुराज की लहर अब मैदान में उतर चुकी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *