:
Breaking News

कुम्हरार में ‘शॉटगन’ का दांव: शत्रुघ्न सिन्हा ने जनसुराज के प्रो. केसी सिन्हा के लिए मांगा वोट, कहा—अब बिहार को पढ़े-लिखे नेता की ज़रूरत!’

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पटना की हॉट सीट कुम्हरार पर सियासत अचानक गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और सिनेमा के सुपरस्टार से सियासत के ‘शॉटगन’ बने शत्रुघ्न सिन्हा ने अब जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रोफेसर केसी सिन्हा के समर्थन में खुलकर मैदान संभाल लिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे दोस्त हैं, लेकिन अब वक्त है कि बिहार के भविष्य और आने वाली पीढ़ी के मुद्दों पर ध्यान दिया जाए। कुम्हरार के लोगों से मेरी अपील है—पढ़े-लिखे और ईमानदार उम्मीदवार प्रोफेसर केसी सिन्हा को वोट दें। जय बिहार! जय हिंद!”यह बयान आते ही पटना के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। क्योंकि यह वही शत्रुघ्न सिन्हा हैं, जिन्होंने पहले बीजेपी, फिर कांग्रेस और अब TMC के रास्ते राजनीति की कई पारी खेली है।कुम्हरार क्यों है खास?
कुम्हरार विधानसभा सीट कायस्थ समुदाय के वर्चस्व वाली मानी जाती है। दिलचस्प बात यह है कि शत्रुघ्न सिन्हा और प्रोफेसर केसी सिन्हा—दोनों ही इसी बिरादरी से आते हैं। ऐसे में ‘बिरादरी फैक्टर’ चुनावी समीकरण को पूरी तरह बदल सकता है।कौन हैं प्रोफेसर केसी सिन्हा?गणित की दुनिया में मशहूर नाम प्रो. केसी सिन्हा पटना यूनिवर्सिटी में प्रिंसिपल और वाइस चांसलर रह चुके हैं। उनकी गणित की किताबें देशभर के छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इस बार वे जनसुराज पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं और खुद प्रशांत किशोर (PK) के करीबी माने जाते हैं।राजनीतिक संकेत क्या कहते हैं?दिलचस्प यह है कि तृणमूल कांग्रेस जहां राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और ममता बनर्जी ने तेजस्वी यादव को समर्थन देने की बात कही है, वहीं उनके ही सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जनसुराज के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसे बिहार की राजनीति में एक बड़ा “क्रॉस-कनेक्शन” माना जा रहा है।अब बड़ा सवाल—
क्या कायस्थ वोट बैंक और ‘शॉटगन’ के करिश्मे से प्रो. केसी सिन्हा को कुम्हरार में बढ़त मिलेगी?
या फिर यह सीट फिर से पुराने हाथों में ही जाएगी?बहरहाल, पटना की कुम्हरार सीट इस वक्त पूरे बिहार में चर्चा का सबसे बड़ा ‘इक्वेशन पेपर’ बन चुकी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *