:
Breaking News

बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार का पलटवार — “फिर वही लोग युवाओं को गुमराह कर रहे, हम वादा नहीं निभाया हुआ काम दिखाते हैं”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

संपादक : एम. डी. आलम

पटना।विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के लोग अब झूठे वादों में नहीं आने वाले। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि “जो लोग युवाओं को नौकरी और रोजगार के नाम पर गुमराह कर रहे हैं, उनके झांसे में मत पड़िए।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन का पर्याय बन चुका था, लेकिन एनडीए सरकार ने पिछले दो दशकों में उस अंधेरे दौर को पीछे छोड़कर विकास की नई कहानी लिखी है।नीतीश कुमार ने कहा,
2005 से पहले की हालत सबको याद है। तब नौकरियों के लिए जमीन लिखवानी पड़ती थी, शासन पूरी तरह पंगु हो चुका था और राज्य के युवा दूसरे राज्यों में अपमान झेलने को मजबूर थे। हमने उसी बिहार को खड़ा किया है जहां अब सम्मान और अवसर दोनों हैं।”

8 लाख सरकारी नौकरियां और 50 लाख रोजगार — नीतीश का रिपोर्ट कार्ड

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में दावा किया कि 2005 से 2020 के बीच राज्य में 8 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई और लाखों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में शुरू की गई ‘सात निश्चय-2 योजना’ के तहत 10 लाख सरकारी और 10 लाख निजी रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था।
अब तक, उनके अनुसार, करीब 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी या रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।

अगला लक्ष्य — 2025 से 2030 तक 1 करोड़ रोजगार

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आने वाले पाँच वर्षों में बिहार सरकार का लक्ष्य 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का है। इसके लिए राज्य के सभी विभागों में नए पद सृजित किए जा रहे हैं।साथ ही युवाओं के कौशल विकास के लिए तकनीकी संस्थानों में प्रशिक्षण और औद्योगिक निवेश की नई नीति तैयार की जा रही है।

“बिहार में अब उद्योग लगाना आसान” — सीएम

नीतीश ने कहा कि अब राज्य में बुनियादी ढांचा काफी मजबूत है — सड़कों, रेल और हवाई मार्ग से बेहतर संपर्क, 24 घंटे बिजली और बेहतर क़ानून व्यवस्था के साथ हर जिले में लैंड बैंक बनाया जा रहा है ताकि उद्योगों को जमीन आसानी से मिल सके।अब बिहार निवेश का नया केंद्र बन रहा है। हमारी डबल इंजन सरकार विकास की रफ़्तार दुगनी कर रही है।”

संविदाकर्मियों को मिलेगा सरकारी सुविधाओं का लाभ

नीतीश कुमार ने संविदा कर्मियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी अब 60 साल की सेवा अवधि, मानदेय में वृद्धि और अनुभव के आधार पर प्राथमिकता जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि “हम संविदा पर काम करने वालों को धीरे-धीरे सरकारी कर्मियों के समान लाभ दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

खेल और युवाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बिहार युवा आयोग का गठन किया गया है।
राज्य सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत अब तक 454 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है।इसके साथ ही खेल छात्रवृत्ति योजना की भी शुरुआत की गई है, ताकि ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके।

विपक्ष पर सीधा वार — “उनके पास न नीति है न नीयत”

नीतीश कुमार ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा,आज फिर वही लोग युवाओं से झूठे वादे कर रहे हैं। उनके पास न कोई नीति है, न नीयत। हमने जो कहा, उसे किया है — और आगे भी करेंगे। बताते चलें कि
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे।पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर होगी,जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी।
मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *