:
Breaking News

बिहार चुनाव का पहला चरण: मतदान में गहमागहमी, RJD ने फर्जीवाड़े और रोक-टोक के लगाए गंभीर आरोप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना — बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर जारी है। सुबह से ही वोटिंग केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं, लेकिन इसी बीच आरजेडी की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। पार्टी प्रवक्ता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया है कि कुछ जगहों पर उनके समर्थकों को मतदान करने से रोका जा रहा है।

आरजेडी ने उठाई आवाज़, आयोग से हस्तक्षेप की मांग:
रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा, “वोट चोरों की कारस्तानी जारी है... बदलाव की जंग है, इसलिए अंतिम पल तक बूथ पर टिके रहकर सतर्क रहना जरूरी है। विरोधियों की नापाक मंशा को धैर्य और शांति से नाकाम करना है।”
उनका कहना है कि प्रशासनिक मिलीभगत से आरजेडी समर्थकों को मतदान से रोकने की कोशिश हो रही है।
दानापुर में नाव रोके जाने का आरोप:

आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि “दानापुर के नसीरगंज घाट पर मतदाताओं को बूथ तक जाने से रोका जा रहा है।” उनका कहना है कि पुलिस नाव को बूथ पर नहीं जाने दे रही है। उन्होंने चुनाव आयोग को टैग करते हुए लिखा — “क्या आयोग इस मामले का संज्ञान लेकर अपनी निष्पक्षता दिखाएगा?”

फर्जी वोटिंग पर नया वीडियो:
रोहिणी आचार्य ने एक और वीडियो शेयर किया है, जो हरियाणा के करनाल स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग बीजेपी के पट्टे पहने ट्रेन में बैठे नजर आ रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वे “बिहार में वोट देने जा रहे हैं।” रोहिणी ने इसे “जनमत की चोरी” बताते हुए लिखा कि भाजपा-एनडीए अब जनता के भरोसे नहीं, बल्कि फर्जीवाड़े के सहारे सत्ता में टिकना चाहती है।

फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं:
इन वायरल वीडियोज़ की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि आरोपों ने पहले चरण की वोटिंग को सियासी तौर पर और गरमा दिया है। चुनाव आयोग से उम्मीद है कि वह इन मामलों की जांच कर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करेगा। बताते चलें कि,बिहार का पहला चरण केवल मतों की नहीं, बल्कि विश्वसनीयता की भी परीक्षा बन गया है — जहां जनता अपने वोट से सरकार चुनेगी और आयोग पर नजरें होंगी कि क्या लोकतंत्र की नींव ईमानदारी से कायम रहती है

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *