:
Breaking News

समस्तीपुर ने रचा नया मतदान रिकॉर्ड: डीएम-एसपी की कुशल निगरानी में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

            प्रधान संपादक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर लोकतंत्र की मिसाल पेश की है। जिले की दस विधानसभा सीटों पर औसतन 71.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो मतदाताओं की जागरूकता और प्रशासन की बेहतर व्यवस्था का प्रतीक है।

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि देर रात तक मतदाता लाइन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे। विशेष रूप से महिलाओं ने इस बार मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 77.42% जबकि पुरुषों का 66.79% रहा।

डीएम कुशवाहा ने बताया कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में 72.12%, कल्याणपुर में 73.68%, वारिसनगर में 72.13%, उजियारपुर में 73.99%, सरायरंजन में 73.42%, रोसड़ा में 67.42%, हसनपुर में 70.49%, मोरवा में 73.14%, मोहिउद्दीन नगर में 70.39%, और विभूतिपुर में 71.17% मतदान हुआ।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय जिले के मतदाताओं, निर्वाचन कर्मियों, और प्रशासनिक टीम को दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जो एसपी डॉ. शंभु कुमार की सटीक सुरक्षा व्यवस्था और टीम के सतर्क प्रबंधन का नतीजा है।

डीएम ने कहा, “यह शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक मतदान जिले के हर नागरिक की जागरूकता और प्रशासन की मेहनत का परिणाम है। हम सभी को इस लोकतांत्रिक पर्व की सफलता पर गर्व होना चाहिए।”

अंत में, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों, स्वीप टीम और आम नागरिकों को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि समस्तीपुर ने एक बार फिर दिखा दिया है कि जब प्रशासन और जनता एक साथ काम करते हैं, तो लोकतंत्र का उत्सव यादगार बन जाता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *