:
Breaking News

चुनाव से पहले बिहार पुलिस ‘फुल एक्शन मोड’ में, बॉर्डर सील

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फुल एक्शन मोड में आ चुकी हैं। डीजीपी विनय कुमार ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभाल ली है। उन्होंने साफ कहा है कि इस बार सुरक्षा इंतज़ाम पहले चरण से कहीं ज्यादा कड़े होंगे। मतदान 11 नवंबर को होना है और उससे पहले ही प्रशासन ने राज्य की सीमाओं से लेकर मतदान केंद्रों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं।
डीजीपी ने बताया कि दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें कई जिले अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं से सटे हैं। भारत-नेपाल सीमा से लगे सात जिलों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सीमाओं पर भी अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।विनय कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को शनिवार से पूरी तरह सील कर दिया गया है, जबकि अंतरराज्यीय सीमाओं को रविवार शाम तक बंद कर दिया जाएगा ताकि बाहरी तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लग सके। सीमावर्ती जिलों में गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस बल को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।राज्यभर में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और क्विक रिस्पॉन्स टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि किसी भी गड़बड़ी या हिंसा की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विनय कुमार ने कहा, “हर मतदाता को सुरक्षित माहौल दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है। लोकतंत्र का पर्व तभी सफल होगा जब जनता निर्भय होकर मतदान करे।” प्रशासन का दावा है कि पहले चरण की तरह ही दूसरा चरण भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होगा।इस बार बिहार में सुरक्षा का स्तर पहले से कहीं ऊंचा है। सीमाएं सील हैं, जवान तैनात हैं और डीजीपी खुद मैदान में हैं। संदेश साफ है,11 नवंबर को बिहार वोट भी डालेगा और सुरक्षा का नया उदाहरण भी पेश करेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *