:
Breaking News

हसनपुर में राजनीतिक तापमान चरम पर: एनडीए नेताओं ने राजकुमार राय को मंत्री बनाने की उठाई जोरदार मांग

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।हसनपुर विधानसभा में इन दिनों नई सरकार के इंतज़ार के साथ एक और चर्चा जोरों पर है—क्या इस बार हसनपुर का 'उपेक्षित अध्याय' खत्म होकर मंत्री पद का नया इतिहास लिखा जाएगा?

एनडीए खेमे के स्थानीय नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के सामने जोरदार मांग रखी है कि हसनपुर के नवनिर्वाचित विधायक राजकुमार राय को बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जाए। यह सिर्फ एक राजनीतिक मांग नहीं, बल्कि दशकों से विकास से वंचित क्षेत्र की आवाज़ है, जिसे अब बुलंद किया जा रहा है।

नेताओं का कहना है कि आज़ादी के बाद से हसनपुर—जो बाढ़, दुर्गमता और सरकारी उपेक्षा का शिकार रहा—अब एक निर्णायक बदलाव की उम्मीद कर रहा है। जनता ने राजकुमार राय को तिहरी जीत दिलाकर यह साबित किया है कि वे जनाधार और जनविश्वास के मजबूत प्रतीक हैं।

हसनपुर एनडीए नेतृत्व का दावा है कि जिस तरह मुख्यमंत्री ने एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुए उन्हें टिकट देकर राजनीतिक इतिहास लिखा, ठीक उसी तरह मंत्रीमंडल में जगह देकर हसनपुर की जनता की उम्मीदों को साकार किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यह निर्णय न सिर्फ क्षेत्र का सम्मान बढ़ाएगा, बल्कि समस्तीपुर के राजनीतिक इतिहास में भी स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा।

इधर, इस मांग ने पूरे हसनपुर में उम्मीद की लहर दौड़ा दी है। चाय की दुकानों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है—
क्या इस बार हसनपुर को मिलेगा उसका पहला मंत्री?

राजनीतिक चर्चाओं के बीच हसनपुर अपनी सांसें थामे नए फैसले का इंतज़ार कर रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *