Breaking News
क्रिसमस–न्यू ईयर के जश्न में डूबा पटना, चर्चों से लेकर इको पार्क तक रौनक और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2026 में ऐपल का मेगा प्लान: 50वें साल में आएंगे 20+ नए प्रोडक्ट, फोल्डेबल iPhone से Apple Glasses तक
पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद, रोसड़ा थाना में एसपी अरविंद प्रताप सिंह का जनता दरबार
- Reporter 12
- 21 Dec, 2025
समस्तीपुर | रोसड़ा:बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद राज्य भर में पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। आम जनता को त्वरित न्याय और सहूलियत देने के उद्देश्य से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को थाने स्तर पर जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में रविवार को समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह रोसड़ा थाना पहुंचे और जनता दरबार का आयोजन किया।
जनता दरबार में रोसड़ा और आसपास के इलाकों से पहुंचे दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। इस दौरान थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। एसपी ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जनता दरबार में अधिकतर मामले जमीन विवाद से जुड़े हुए थे। ऐसे मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनता दरबार के बाद एसपी ने रोसड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेख, लंबित मामलों, मालखाना, हाजत और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनसुनवाई में संवेदनशीलता बरतने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
एसपी ने कहा कि थाने स्तर पर जनता दरबार लगाने से पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







