:
Breaking News

राष्ट्रीय जिम्मेदारी के बाद पटना में नितिन नवीन का दमदार आगमन, एयरपोर्ट से मिलर मैदान तक दिखी भाजपा की एकजुटता

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन मंगलवार को पहली बार पटना पहुंचे तो राजधानी का सियासी माहौल पूरी तरह भाजपा रंग में रंगा नजर आया। पटना एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें मखाना की माला पहनाकर अभिनंदन किया, जबकि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, ऋतुराज सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, संजीव चौरसिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। महज 45 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
एयरपोर्ट से निकलते ही भगवा झंडों, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका काफिला शहर की सड़कों से गुजरा। एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल मैदान और फिर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक प्रस्तावित रोड शो को संगठन की ताकत और अनुशासन का प्रतीक माना जा रहा है। यह सिर्फ स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार भाजपा में नितिन नवीन की बढ़ती भूमिका और कद का सियासी संदेश भी माना जा रहा है।
मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले भव्य समारोह के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां बनाए गए विशाल मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीरें लगाई गई हैं। प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पहले नितिन नवीन का औपचारिक अभिनंदन होगा, इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के संबोधन और अंत में स्वयं नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मिलर मैदान में प्रवेश से पहले कड़ी सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *