:
Breaking News

बिहार में एक साथ 43 IPS अधिकारियों का प्रमोशन, कुंदन कृष्णन बने DGP, 22 SP रैंक के अधिकारी DIG

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

 पटना | राज्य ब्यूरो:नए साल से पहले बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा और अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए एक साथ 43 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। गृह विभाग द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य पुलिस के वरिष्ठ नेतृत्व ढांचे में व्यापक बदलाव किया गया है, जिससे बिहार पुलिस की कार्यक्षमता और प्रशासनिक मजबूती को नया बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस प्रमोशन सूची में एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन का नाम प्रमुख है, जिन्हें (DGP) में पदोन्नत किया गया है।

8 डीआईजी को आईजी रैंक में तरक्की

गृह विभाग ने कुल 8 डीआईजी स्तर के अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (IG) रैंक में प्रमोट किया है। इनमें 5 अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, जबकि 3 अधिकारी राज्य में तैनात हैं। इस फैसले से राज्य और केंद्र स्तर पर प्रशासनिक समन्वय और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

2012 बैच के 22 IPS अधिकारी बने DIG

सरकार का सबसे अहम फैसला 2012 बैच के आईपीएस अधिकारियों को लेकर सामने आया है।राज्य के 22 एसपी रैंक के अधिकारियों को सीनियर कोटि से पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) रैंक में पदोन्नति दी गई है। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 अथवा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

वर्षों के इंतजार के बाद मिली राहत

गृह विभाग के अनुसार यह सभी पदोन्नतियां भारतीय पुलिस सेवा (IPS) नियमों के तहत विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा पर की गई हैं। लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए यह निर्णय बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। अधिसूचना जारी होते ही पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

DIG बने ये चर्चित और अनुभवी अधिकारी

DIG पद पर पदोन्नत किए गए अधिकारियों की सूची में कई चर्चित
और अनुभवी नाम शामिल हैं। इनमें

प्रमुख रूप से —
आकाश कुमार
आनंद कुमार
कुमार आशीष
रवि रंजन कुमार
मनोज तिवारी
संजय कुमार सिंह
अजय कुमार पांडे
सुशांत कुमार सरोज
दीपक रंजन

इसके अलावा अन्य प्रोन्नत

अधिकारियों में —
डॉ. इनायमुत हक मेंगनू
आमिर जावेद
अशोक कुमार सिंह
संजय कुमार सिंह
शैलेश कुमार
सत्यनारायण कुमार सिंह
रामाशंकर राय
सुशील कुमार
को भी पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

वरिष्ठ नेतृत्व संरचना को मिलेगी मजबूती

कुल मिलाकर 22 अधिकारियों को DIG रैंक में प्रोन्नत किए जाने से बिहार पुलिस की वरिष्ठ नेतृत्व संरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रमोशन पाने वाले अधिकांश अधिकारी वर्तमान में जिलेवार पुलिस प्रशासन, विशेष इकाइयों, आर्थिक अपराध इकाई, प्रशिक्षण संस्थानों और पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। माना जा रहा है कि इन पदोन्नतियों से राज्य में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *