Breaking News
क्रिसमस–न्यू ईयर के जश्न में डूबा पटना, चर्चों से लेकर इको पार्क तक रौनक और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2026 में ऐपल का मेगा प्लान: 50वें साल में आएंगे 20+ नए प्रोडक्ट, फोल्डेबल iPhone से Apple Glasses तक
प्रियंका गांधी को 2026 में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलों ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल खबर:
- Reporter 12
- 25 Dec, 2025
पटना। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को वर्ष 2026 में पार्टी के भीतर कोई अहम और प्रभावशाली जिम्मेदारी मिलने की चर्चाओं ने बिहार की राजनीति में नया शोर मचा दिया है। फिलहाल महासचिव के तौर पर बिना किसी विशिष्ट पोर्टफोलियो के काम कर रही प्रियंका के लिए अब नई भूमिका तय होने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रियंका से यूपी प्रभारी का पद वापस लिया गया था। अब उन्हें केवल एक राज्य तक सीमित रखने की बजाय ‘कैंपेन कमेटी प्रमुख’ या ‘इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी’ जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।
प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और यूपी के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के हालिया बयानों ने इस चर्चाओं को और बल दिया है। मसूद ने प्रियंका को प्रधानमंत्री पद का संभावित दावेदार बताया, वहीं वाड्रा ने कहा कि जनता की ओर से प्रियंका को पार्टी में बड़ी भूमिका निभाते देखने की मांग लगातार बढ़ रही है।
राजनीतिक जानकार इस बयान को कांग्रेस अध्यक्ष पद की ओर संकेत के रूप में भी देख रहे हैं। वहीं, विपक्ष इसे राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाने का अवसर मान रहा है। पार्टी के भीतर इस नए बदलाव की तैयारी और इसकी संभावित दिशा पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







