Breaking News
क्रिसमस–न्यू ईयर के जश्न में डूबा पटना, चर्चों से लेकर इको पार्क तक रौनक और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2026 में ऐपल का मेगा प्लान: 50वें साल में आएंगे 20+ नए प्रोडक्ट, फोल्डेबल iPhone से Apple Glasses तक
राजगीर पहुंचे अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा, नेचर सफारी के ग्लास ब्रिज ने किया मंत्रमुग्ध
- Reporter 12
- 25 Dec, 2025
नालंदा/राजगीर: बॉलीवुड अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा हाल ही में बिहार के पर्यटन नगरी राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने नेचर सफारी पार्क में बने ग्लास ब्रिज का भ्रमण किया। कांच से बने इस पुल से नीचे दिखती गहरी घाटी, हरियाली और सूरज की रोशनी ने अभिनेता को खासा प्रभावित किया।
ग्लास ब्रिज पर खड़े होकर अभिनेता ने प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया और इस अनोखी संरचना की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजगीर का यह ग्लास ब्रिज रोमांच से भरपूर है और यहां खड़े होकर प्रकृति को करीब से देखने का अनुभव बेहद खास लगता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की संरचना
अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह ग्लास ब्रिज चीन के प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज की तर्ज पर तैयार किया गया है, जो बिहार के लिए गर्व की बात है। उनके अनुसार, ऐसे पर्यटन स्थल न सिर्फ रोमांच बढ़ाते हैं, बल्कि राज्य की पर्यटन पहचान को भी मजबूत करते हैं।
बिहार का पहला ग्लास स्काईवॉक
नेचर सफारी पार्क के भीतर बना यह ग्लास ब्रिज बिहार का पहला ग्लास स्काईवॉक है। यहां से पर्यटक नीचे फैली घाटी और चारों ओर की हरियाली का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। इस स्थल पर ग्लास ब्रिज के साथ-साथ ज़िप लाइनिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटी भी उपलब्ध हैं, जो खासकर युवाओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं।
राजगीर का यह ग्लास ब्रिज बिहार पर्यटन के लिए एक नई पहचान बनता जा रहा है और देशभर के पर्यटकों को यहां आने के लिए प्रेरित कर रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







