:
Breaking News

Gaya: कंटेनर लूटकांड का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 8 अपराधी गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

गया: जिले के आमस थाना क्षेत्र के करमाइन मोड़ पर हुए बहुचर्चित कंटेनर लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लूटे गए मुर्गी दाना (एडिबल ओमासम) की बड़ी खेप बरामद की गई है। साथ ही लूट में इस्तेमाल वाहन और अन्य सामान भी पुलिस के कब्जे में आया।
मामले का खुलासा एएसपी शेरघाटी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को आमस थाना में कांड संख्या 321/25 दर्ज किया गया। कांड दर्ज होते ही SIT टीम का गठन हुआ, जिसने तकनीकी साक्ष्य जुटाए, CCTV फुटेज खंगाले और मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया।
24 घंटे में कार्रवाई:
लूट में प्रयुक्त किआ कंपनी की कार बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि लूटकांड के पीछे अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय था। इसके बाद SIT ने कई राज्यों में एक साथ दबिशें दी।
बेंगलुरु से मो. मुबारक और मुर्तजा अंसारी को दबोचा गया, जिनकी निशानदेही पर 9,260 किलोग्राम मुर्गी दाना बरामद।
कोलकाता से प्रोसित मजुमदार और शुभंकर मंडल गिरफ्तार।
पश्चिम बंगाल के मालदा से मो. समद को पकड़ने में सफलता मिली।
सामान और अन्य सबूत:
लूटे गए माल की ढुलाई में प्रयुक्त ट्रक WB-51C-7765, किआ कार, और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए। सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर आमस थाना लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
प्रशंसा और आगे की कार्रवाई:
एसडीपीओ शैलेंद्र सिंह ने आमस थाना पुलिस और SIT टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि अनुसंधानकर्ता अखिलेश कुमार, तकनीकी शाखा गया के पुअनि धीरेंद्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भी मामले में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रहे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सहयोगियों और लिंक की तलाश में जुटी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *