Breaking News
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने की विस्तृत ब्रीफिंग, कदाचारमुक्त संचालन पर विशेष जोर
- Reporter 12
- 16 Jan, 2026
दरभंगा, 16 जनवरी 2026 : पुलिस अवर निरीक्षक के पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने समाहरणालय स्थित भीमराव अंबेडकर सभागार में केंद्राधीक्षकों, जोनल एवं स्टेटिक दंडाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 18 जनवरी एवं 21 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय के 19 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 बजे तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 से 04:30 बजे तक संचालित होगी। अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय पहली पाली के लिए 08:30 बजे और दूसरी पाली के लिए 01:00 बजे निर्धारित है, जबकि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। डीएम ने कहा कि सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी सर्विलांस, हॉटलाइन फोन, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षा आरंभ होने से लेकर गोपनीय सामग्री पैक होने तक लगातार वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्राधीक्षक एक दिन पूर्व सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर लें तथा वीक्षक व कर्मी पूर्वाह्न 07:30 बजे तक उपस्थित हों। प्रत्येक 24 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक और 120–125 परीक्षार्थियों पर एक अतिरिक्त वीक्षक की तैनाती की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा पूरी तरह स्वच्छ और कदाचारमुक्त होनी चाहिए। किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिना वैध प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र के प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। फ्रिस्किंग के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों की जाँच पुरुष पुलिसकर्मी और महिला अभ्यर्थियों की जाँच महिला पुलिसकर्मी द्वारा की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित अभ्यर्थी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा और समाप्ति से पूर्व किसी परीक्षार्थी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने पर भी रोक रहेगी। बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, डीपीओ शिक्षा अवधेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







