Breaking News
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू, नितिन नबीन के निर्विरोध चुने जाने की प्रबल संभावना
- Reporter 12
- 19 Jan, 2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया आज सोमवार से शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल करने के लिए पार्टी मुख्यालय में हलचल तेज हो गई है और देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष दिल्ली पहुंचने लगे हैं। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज दोपहर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी नितिन नबीन के आवास पर पहुंचे हैं, जहां चुनाव से जुड़े अंतिम विचार-विमर्श किए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नितिन नबीन के बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी उम्मीदवारी पर सहमति जताई है। नबीन बिहार से पांच बार के विधायक रहे हैं और हाल ही में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और शाम 5 बजे से 6 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। यदि आवश्यकता हुई तो 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी के एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक इस अवसर पर लगभग सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रमुख नेता दिल्ली में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाता है, जिसमें राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर करते हैं। पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किसी उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित करने के लिए कम से कम 20 निर्वाचित सदस्य आवश्यक होते हैं और यह प्रस्ताव कम से कम पांच ऐसे राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव पूरे हो चुके हों। उम्मीदवार का कम से कम चार बार सक्रिय सदस्य रहना और 15 वर्षों की सदस्यता होना भी अनिवार्य शर्त है। माना जा रहा है कि नितिन नबीन के पक्ष में व्यापक समर्थन को देखते हुए चुनाव केवल औपचारिकता मात्र रह जाएगा। नए अध्यक्ष के चयन के साथ ही पार्टी आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक विस्तार की रणनीति को और मजबूती देने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







