Breaking News
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार में टीचर अब सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देंगे, नॉन-एकेडमिक वर्क से होंगे मुक्त—शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का सदन में ऐलान
- Reporter 12
- 11 Feb, 2026
पटना।बिहार सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य के स्कूल टीचरों को अब गैर-शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जाएगा।शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधान परिषद की दूसरी पाली में संकल्प प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान कहा कि सरकार का मुख्य फोकस अब बच्चों की पढ़ाई और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर है।टीचरों को नॉन-एकेडमिक वर्क में लगाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है।शिक्षा मंत्री ने बताया कि नॉन-एकेडमिक वर्क में लगे शिक्षकों की सूची विभाग ने मंगाई है और नियुक्तियों पर रोक पहले ही लगाई जा चुकी है।यदि कहीं टीचर फिर भी इस तरह के काम में लगे हैं तो वे विभागीय पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।वित्त रहित और सरकार से फंडेड शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के वेतन पर भी चर्चा हुई।शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस मसले पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जो शीघ्र बैठक कर समाधान निकालने की दिशा में काम करेगी।सरकार का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक निर्णय लिया जाएगा।सरकार से फंडेड मदरसा और संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत लगभग 5500 टीचरों को अनुकंपा के आधार पर तीन माह का वेतन एकमुश्त देने की तैयारी है।यह कदम लंबे समय से लंबित वेतन भुगतान की समस्या को दूर करेगा और शिक्षकों को राहत देगा।सदन में महिला दिवस पर सरकारी अवकाश, पंचायत प्रतिनिधियों को आर्म्स लाइसेंस, मानदेय वृद्धि, बेरोजगारी भत्ता और नए जिले या अनुमंडल बनाने जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।शिक्षा मंत्री ने कहा कि कई मामलों पर फिलहाल सरकार विचाराधीन है और कुछ प्रस्तावों पर भविष्य में निर्णय लिया जाएगा।बिहार में इस कदम से साफ संदेश गया है कि अब टीचर केवल बच्चों के भविष्य को संवारने और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए जिम्मेदार होंगे, जबकि प्रशासनिक और कागजी कार्यों से मुक्त रहेंगे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







