Breaking News
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
समस्तीपुर में जनता दरबार: जिलाधिकारी ने सुनी आम जन की समस्याएँ, त्वरित समाधान के निर्देश
- Reporter 12
- 27 Feb, 2026
समस्तीपुर 27 फरवरी 2026 आज समस्तीपुर समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूर क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखा कार्यक्रम में नागरिकों की फरियादों को गंभीरतापूर्वक सुना गया और प्रत्येक मुद्दे पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए जनता दरबार में विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित मामलों जैसे भूमि विवाद दाखिल-खारिज (Mutation) में देरी और मापी से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ सामाजिक कल्याण विभाग से जुड़ी शिकायतें जैसे समय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का न मिलना और दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण और सुविधाओं की मांग, आपूर्ति विभाग से राशन कार्ड में गड़बड़ियाँ और खाद्यान्न वितरण में आ रही परेशानियां तथा परिवहन और अन्य विभागों से सार्वजनिक परिवहन और विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निष्पादन समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारी मामलों का निष्पादन कर कार्यालय को विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं ताकि शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा सके जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन केवल शिकायतों के निवारण का माध्यम नहीं हैं बल्कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति आम जनता का विश्वास भी सुदृढ़ होता है इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति भी रही जिनमें मुख्य रूप से श्री ब्रजेश कुमार अपर समाहर्ता (ADM) और श्री अली एकराम जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) के साथ विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल थे जिलाधिकारी ने फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि केवल शिकायत सुनना पर्याप्त नहीं है बल्कि उसका निष्पादन सुनिश्चित करना अत्यावश्यक है उन्होंने अधिकारियों को कहा कि प्रत्येक मामले का समाधान कर कार्यालय को विस्तृत रिपोर्ट दें ताकि आगे की निगरानी और सुधार किया जा सके इस प्रकार जनता दरबार में दर्ज सभी शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया गया और उपस्थित अधिकारियों तथा नागरिकों ने इस पहल की सराहना की इस कार्यक्रम में समस्तीपुर प्रशासन की सक्रिय भागीदारी और जनसुनवाई के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुई जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, समस्तीपुर
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







