:
Breaking News

बेतिया में इंटरसिटी एक्सप्रेस का बड़ा हादसा टला, लोको पायलट की सतर्कता ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बेतिया: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-बेतिया रेलखंड पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस (15202) के गुजरते समय ट्रैक में दरार आने से लोको पायलट की सतर्कता ने सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई। ट्रेन सुबह 5:48 बजे कुमारबाग स्टेशन से रवाना हुई थी और मात्र 300 मीटर आगे बढ़ने के बाद इंजन और दो बोगियों में तेज झटका महसूस हुआ। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोककर नीचे उतरकर ट्रैक की जांच की, तो पटरी टूट चुकी थी। गार्ड ने भी पुष्टि की कि यदि ट्रेन को रोकने में देर होती, तो 120 किमी/घंटा की रफ्तार वाली ट्रेन पटरी से उतर सकती थी।
इस घटना के दौरान ट्रेन करीब डेढ़ से दो घंटे खड़ी रही और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी, पीडब्ल्यूआई स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तात्कालिक मरम्मत कार्य शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद ट्रैक दुरुस्त किया गया और ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। इस दौरान चनपटिया में सप्तक्रांति एक्सप्रेस को भी रोका गया था।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह रेलखंड हाल ही में दोहरीकरण हुआ था। सीआरएस की मंजूरी के बाद 18 फरवरी को 9 किलोमीटर का दोहरीकरण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन मात्र 10 दिन में नई ट्रैक में फैक्चर सामने आ गया। इससे उच्च गति पर चल रही ट्रेनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक की मरम्मत के बाद परिचालन बहाल कर दिया गया। अधिकारी इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित निरीक्षण और रखरखाव पर अधिक ध्यान देने की बात कह रहे हैं।
यात्रियों ने लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ की जमकर सराहना की। रेलवे प्रशासन ने भी इस कार्रवाई को सम्मानजनक बताया। फिलहाल ट्रेन परिचालन सामान्य हो गया है, लेकिन रेल सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *